Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गांव के क्वारेंटाइन सेंटर मुख्यालय में किए थे शिफ्ट, अब फिर से कुछ को करेंगे शुरू

प्रशासन ने गांव स्तर के क्वारेंटाइन सेंटरों को बंद कर दिया था। इसकी जगह पर तहसील मुख्यालय पखांजूर में सेंटर चलाया जा रहा था। लेकिन लगातार बढ़ते मामले के बाद प्रशासन फिर से इलाके के बडग़ांव, बांदे, कापसी व कोयलीबेड़ा में सेंटर शुरू करने जा रहा है। गांव में सेंटर बंद होने व मरीजों के बढऩे से इलाके में समस्या खड़ी हो गई थी।
ग्राम पंचायत के क्वारेंटाइन सेंटरों को बंद करने के बाद पखांजूर में महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग अलग सेंटर शुरू किया गया था। जिस कारण पखांजूर आ रहे लोगों को तो क्वारेंटाइन सेंटर भेजा जा रहा था। लेकिन गांव में सेंटर के अभाव में उन्हेें उनके निवास में ही होम आइसोलेशन में रखा जा रहा था। इसका असर यह हुआ की इलाके में घर में रखे गए लोगों के चलते अचानक कोरोना के मामले बढऩे लगे। बाहर से आए परिवार के सदस्य अन्य सदस्यों को भी संक्रमित करने लगे। जिससे लगातार इलाके में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिलने लगे। पखांजूर क्षेत्र में मंगलवार को 9 तथा बुधवार को 11 मामले समाने आए। इसमें अधिकांश परिवार के संपर्क में आने से हुए। जिसे देख अब प्रशासन फिर से कुछ जगह क्वारेंटाइन सेंटर खोलने जा रहा है।
बांदे में 3 दिन का लॉकडाउन: बांदे इलाके में अधिकांश पॉजिटिव मामले आ रहे हैं। जिसे देखते हुए बांदे बाजार कमेटी और ग्रामीणों ने आपसी सहमति के साथ तीन दिन के लिए पूर्ण रूप से बाजार बंद करने का फैसला लिया है। जो बुधवार से शुक्रवार तक रहेगा।

लापरवाही भी पड़ रही भारी
कोरोना के बढ़ते संक्रमण बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिग तो दूर मास्क तक नहीं लगाते। वर्तमान में पखांजूर का सबसे बड़ा साप्ताहिक बाजार पूर्व की तरह ही लग रहा है और लोगों की वहां भारी भीड़ जुट रही है।
कार्रवाई भी की जाएगी
पखांजूर तहसीलदार शेखर मिश्रा ने बताया कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पखांजूर के अलावा बांदे कापासी, बड़गांव तथा कोयलीबेड़ा में फिर से क्वारेंटाइन सेंटर खोला जा रहा है। बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ln6zM0
via IFTTT

No comments