Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कृष्ण जन्माष्टमी पर नहीं निकलेगी शोभायात्रा, कार्यक्रम भी नहीं होंगे

यादव समाज इस साल 12 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी सामूहिक रूप से नहीं मनाएगा और न ही शोभायात्रा निकालेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते यह निर्णय यादव समाज के पदाधिकारियों ने सोमवार को कृष्ण मंदिर में हुई बैठक में लिया।
समाज के अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण का असर इस त्योहार पर पड़ा है। इस साल इस त्योहार पर न तो शोभायात्रा निकाली जाएगी और न ही कृष्ण मंदिर में कोई कार्यक्रम होगा। समाज के कुछ लोग मंदिर के पुजारी के नेतृत्व में पूजा पाठ करेंगे। इसमें भी मास्क अनिवार्य है। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाएगा। यादव ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे 12 अगस्त को रात 8 बजे 8 दीपक अपने घरों में जलाएं और आस्था व भक्तिभाव के साथ इस त्योहार को अपने घर पर ही मनाएं।
गौरतलब है कि इससे पहले हर जन्माष्टमी पर शहर में कई जगहों पर मटका फोड़ प्रतियोगिता होने के साथ ही शोभायात्रा निकाली जाती थी, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल होते थे। बैठक में चैन सिंह यादव, धीरेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, रोहित यादव, शांति यादव, सरिता यादव, अनीता यादव के साथ ही
धनेश्वर यादव, लक्ष्मण यादव, विक्की यादव, संतोष यादव, संतोषी यादव समेत यादव समाज के अन्य लोग मौजूद थे।

ऐतिहासिक कृष्ण मंदिर का किया गया रंग-रोगन
नगर के दलपत सागर तिराहे के पास स्थित ऐतिहासिक कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई है। यादव समाज के लोगों ने बताया कि करीब 200 साल पुराने इस मंदिर में रंग-रोगन का काम टेंपल कमेटी और यादव समाज द्वारा कर लिया गया है। जगदलपुर में करीब एक एकड़ क्षेत्र में फैला यह इकलौता कृष्ण मंदिर है, जो सालों से जिला प्रशासन और टेंपल कमेटी की उपेक्षा का शिकार है। यादव समाज के अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति पीतल से बनी हुई है। इसके अलावा दान में दिए गए 9 बाल गोपाल की मूर्तियां भी मंदिर में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The procession will not go out on Krishna Janmashtami, there will not be any program


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3itCLLr
via IFTTT

No comments