Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पेंशन निकालकर घर जा रही महिला की नहर में डूबने से मौत

शहर से लगी घुनघुट्‌टा नहर में वृद्धा की डूबने से मौत हो गई। वृद्धा बैंक से पेंशन निकाल कर पैदल घर जाने के लिए निकली थी। उसका पास बुक व कपड़े नहर की पुलिया के पास मिले तो डूबने की आशंका हुई।
मंगलवार सुबह नहर में शव मिला। पुलिस ने बताया कि ग्राम बरढोढ़ी निवासी 65 वर्षीय झूलो बाई सोमवार को मेंड्राकला ग्रामीण बैंक से पेंशन लेने गई थी। 2 सौ रुपए निकालने के बाद वह घर के लिए निकली थी। शाम तक नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की तो बरढोढ़ी नहर की पुलिया पर पासबुक, पैसे व कपड़े मिले। नहर में डूबने की आशंका पर पुलिस उसके परिजन के साथ गोताखोरों को लेकर पहुंची। इस दौरान पुल से करीब 100 मीटर आगे उसका शव मिला। पीएम की प्रारंभिक रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि झूलोबाई की शादी जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम कैलाशपुर में हुई थी। उसके बच्चे नहीं थे। कुछ साल पहले पति की मौत हो गई थी। इससे वह मायके में आकर बीते चार साल से रहने लगी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34BU7Sz
via IFTTT

No comments