Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जिपं सदस्य सिंहदेव का वार्ड की अव्यवस्थाएं दूर करने निर्देश

मेडिकल काॅलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिलने की शिकायत पर जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने शुक्रवार को यहां को दौरा कर सुविधाओं की जानकारी ली। वे पूरे दिन अस्पताल में अधिकारियों के साथ डटे रहे। सुबह कोविड वार्ड की सुविधाओं की जानकारी ली तो दोपहर बाद यहां की विभाग व वार्डों का निरीक्षण कर एमसीआई के अनुसार इसे तैयार करने के लिए अस्पताल प्रबंधन व सीजीएमएसी के इंजीनियर के साथ चर्चा कर ड्राइंग डिजाइन तैयार कराई। बता दें कि मरीजों ने भोजन में कीड़ा होने की शिकायत की थी। इसके पहले भी खराब भोजन व वार्ड में सफाई नहीं होने की शिकायतें आई थीं। तब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बैठक लेकर व्यवस्था में सुधार लाने निर्देश दिए थे। अब फिर यहां से शिकायतें आने लगी हैं। बैठक में डीन डाॅ. आरके सिंह, एमएस डाॅ. लखन सिंह, सीएमएचओ डाॅ. पीएस सिसोदिया सीजीएमएससी के ईई मृत्यूंजय साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एमएसीएच व पुराने वार्ड को एक साथ जोड़ा जाएगा
जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने हॉस्पिटल के पुरानी बिल्डिंगों का निरीक्षण किया। पुराने गाइनिक वार्ड, नकीपुरिया वार्ड सहित अन्य वार्डों का जायजा लिया और अस्पताल की जरूरत के अनुसार इसे तैयार कर एमसीएएच के साथ इसे जोड़ने पर चर्चा हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fXAAOG
via IFTTT

No comments