Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सोते हुए दोस्त परमेश्वर को तेंदुए से बचाने राकेश ने किया फोन... हैलो, तेरे घर में तेंदुआ घुस गया है

भोजन की तलाश में भटककर तेंदुआ बाघडोंगरी गांव के एक घर में घुस गया। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के इलाके तत्काल खाली करा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। खबर मिलते ही अमला तेंदुआ को बाहर निकालने रेस्क्यू आपरेशन चलाने पिंजड़ा व अन्य सामान लेकर गांव पहुंचा। सुबह 7 बजे मकान में घुसे तेंदुए को 12 घंटे बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका था।
चारामा विकासखंड के गांव बाघडोंगरी में किसान सियाराम कोमरा रविवार सुबह अपने खेत की ओर गया था। जहां उसे एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ किसान के काफी करीब आ गया। जिससे किसान अपने बचाव में उस पर डंडे से वार कर भगाया। जिससे तेंदुआ भागते हुए पास की बाड़ी में घुस गया। यहां दो महिलाएं मंगो बाई व सुधियारिन मौजूद थी। जिसे तेंदुआ उनकी ओर लपका और महिलाओं को धक्का मारते हुए बगल की बाड़ी में कूद सगराम साहू के मकान में जा घुसा। इस दौरान घर पर उसका बेटा परमेश्वर साहू सो रहा था। जिसकी जानकारी होने पर उसका दोस्त राकेश साहू ने फोन कर परमेश्वर को घर में तेंदुआ घुसने की जानकारी दी। जिसके बाद परमेश्वर घर से भाग कर बाहर आ गया।
तेंदुआ एक दूसरे कमरे जा घुसा। इस दौरान घर में कोई और सदस्य मौजूद नहीं था। घर में तेंदुआ घुसने की जैसे जानकारी मिली वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग का अमला भी वहां पहुंच गया। तेंदुआ व ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी बुलाई गई। आसपास के मार्ग को बंद कर भीड़ को वहां से हटाया गया।
रात होने का कर रहे इंतजार : परीक्षाविधिन डीएफओ दिनेश पटेल ने बताया कमरे में घुसे तेंदुए को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। उसे जबरदस्ती निकालने से वह कहीं भी घुस जाएगा। जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। कमरे के दरवाजे में पिंजरा लगाया गया है। रात होने पर वह स्वयं निकल जाएगा। इसके लिए रात होने का इंतजार किया जा रहा है।

दो मुर्गे खा लिए लेकिन पिंजरे में नहीं आया
तेंदुआ को बाहर निकालने वन विभाग सुरक्षा बरतते हुए तरह तरह की कोशिशें करता रहा। दोपहर 12 बजे तेंदुआ छत के रास्ते से दो मुर्गे दिए गए। जिसे वह झपट कर खा लिया। इसके बाद शाम को उसे बाहर निकालने एक मुर्गा पिंजरे में रखा गया। लेकिन शाम 7 बजे तक वह कमरे से बाहर निकल पिंजरे में नहीं आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D5UKIW
via IFTTT

No comments