Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

परतापुर टीआई के अलावा बीएसएफ के दो जवान व एक मजदूर पाॅजिटिव

ॉजिले में बीएसएफ जवानों, प्रवासी मजदूरों, डाॅक्टर-नर्सों के बाद अब कोरोना की कुदृष्टि पुलिस पर पड़ी है। शनिवार को परतापुर थाना प्रभारी एंटीजेन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। थाना प्रभारी में पिछले कुछ दिन से कोरोना के लक्षण भी दिख रहे थे। रिपोर्ट आने के तत्काल बाद थाना प्रभारी को कांकेर कोविड अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा परतपापुर बीएसएफ कैंप में भी दो जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
परतापुर थाना प्रभारी व कैंप में जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से थाना के पुलिस जवानों में हड़कंप है क्योंकि थाना प्रभारी के संपर्क में थाने का पूरा स्टाफ था। थाने के पूरे स्टाफ का टेस्ट कराया जा रहा है। शनिवार को आई सूची में उक्त तीन के अलावा नरहरपुर के मारवाड़ी क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गए प्रवासी मजदूर का भी नाम शामिल है।
कोयलीबेड़ा विकासखंड के थाना परतापुर प्रभारी दस दिन पूर्व छुट्टी में अपने घर बालोद गए थे। वहां से लौटने के बाद से उन्हें सर्दी खांसी की शिकायत थी। बताया जा रहा है थाना प्रभारी स्थानीय स्तर पर दवा लेकर इलाज करा रहे थे लेकि न बीमारी ठीक होने के बजाए और बढ़ती गई। राहत नहीं मिलने पर शनिवार को थाना प्रभारी स्टाफ के साथ पखांजूर सिविल अस्पताल डाक्टर के पास इलाज कराने पहुंचे। थाना प्रभारी की स्थिति व दिख रहे लक्षण को देखते डाक्टर ने अस्पताल में ही एंटीजेन किट से टेस्ट किया तो कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
जानकारी होते ही प्रभारी को अस्पताल से कोविड टीम के साथ एंबुलेंस से परतापपुर भेजा गया। प्रभारी ने थाना से अपना सामान लिया तथा उनके साथ बीएसएफ कैंप के दो कोरोना पॉजिटिव जवानों को कांकेर कोविड अस्पताल भेजा गया। परतापपुर थाना से लगे बीएसएफ कैंप में बने क्वारिन्टाइन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों जवान कुछ दिन पूर्व छुट्टी से वापस लौटे थे।
इन्हें कैंप के क्वारिन्टाइन सेंटर में भेज दिया गया था। थाना प्रभारी व बाहर से आए जवानों का आपस में कोई संपर्क नहीं है। आशंका जताई जा रही है बालोद से आने के दौरान ही थाना प्रभारी किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हो गए।

अभी पूरा स्टाफ क्वारेंटाइन
परतापपुर में सबसे दिक्कत वाली बात यह है कि वहां का पूरा स्टाफ एक दूसरे के संपर्क में था। कुछ जवान थाना प्रभारी के साथ अस्पताल आए थे वे भी रिपोर्ट आने के बाद वापस परतापुर थाना चले गए। थाना के पूरे स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। साथ ही पूरे थाना स्टाफ को क्वारेंटाइन किया जा रहा है। थाना चलाने नई व्यवस्था की जा रही है। परतापपुर थाना नक्सल संवेदनशील इलाके में है।

पहली बार पुलिस में कोरोना की दस्तक
परतापपुर थाना प्रभारी के रूप में पहली बार पुलिस विभाग में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके पूर्व तक बीएसएफ, एसएसबी के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा व जनपद विभाग में ही कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। विदित हो बडग़ांव बीएसएफ कैंप में कोरोना मरीज पाए जाने के बाद उससे सटे बडग़ांव थाना के प्रभारी व स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट किया गया था।

भेजा में एक साथ रखने से 8 मजदूर हुए संक्रमित
भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत भेजा में शुक्रवार को एक साथ 8 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसका सबसे बड़ा कारण सभी मजदूरों को एक क्वारेंटाइन सेंटर में रखना था। बताया जा रहा है ये सभी मजदूर एक दूसरे के संपर्क में आ रहे थे जिससे किसी एक संक्रमित मजदूर से अन्य 7 भी संक्रमित हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a9zwGb
via IFTTT

No comments