Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दुर्गूकोंदल में बीएसएफ जवान मिला पाॅजिटिव

दुर्गूकोंदल स्थित बीएसएफ कैंप में मंगलवार को एक बार फिर एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही दुर्गूकोंदल बीएसएफ कैंप से अबतक कुल 7 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। यहां छुट्टी से लौटे और भी जवान क्वारेंटाइन सेंटर में हैं लेकिन इनकी वास्तविक संख्या बीएसएफ द्वारा स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी जा रही है। इससे यहां के जवानों का टेस्ट आदि नियमित नहीं हो पा रहा है।
दुर्गूकोंदल बीएसएफ कैंप में 8 अगस्त को उत्तर प्रदेश से छुट्टी से लौटे जवान को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। क्वारेंटाइन सेंटर में कितने जवान रखे गए हैं यह स्पष्ट नहीं है। न इनमें से 2 जवान का टेस्ट कराया गया। इसमें उत्तर प्रदेश से आए जवान की रिर्पोट कोराेना पॉजिटिव पाई गई जबकि एक जवान की रिर्पोट निगेटिव आई। पॉजिटिव पाए गए जवान को इलाज के लिए कांकेर कोविड अस्पताल भेज दिया गया।
विदित हो दुर्गूकोंदल बीएसएफ कैंप में इसके पूर्व 15 जुलाई को 2 जवान, 2 अगस्त को 2 तथा 6 अगस्त को 2 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बीएमओ मनोज किशोरे ने बताया मंगलवार को बीएसएफ कैंप दुर्गूकोंदल में 1 जवान की रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कैंप के क्वारेंटाइन सेंटर में कितने जवान हैं इसकी बीएसएफ जानकारी नहीं दे रही है।

जिले में अब तक मिल चुके 315 पाॅजिटिव
जिले में पहला कोरोना मरीज 21 मार्च को मिला था। शुरू में कोरोना के इक्का दुक्का ही मरीज मिल रहे थे लेकिन जुलाई से जिले में टेस्टिंग बढ़ते ही बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिलने लगे हैं। अब तक जिले में 315 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 234 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 81 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ixtiTs
via IFTTT

No comments