Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नक्सली चैतू के गनमैन ने किया सरेंडर

नक्सल लीडर चैतू के गनमैन 3 लाख के इनामी नक्सली महादेव ने ओडिशा के मलकानगिरी पुलिस के पास जाकर सरेंडर किया है। महादेव दंतेवाड़ा जिले के बड़ेगुडरा कानकीपारा का रहने वाला है। इसकी तलाश दंतेवाड़ा पुलिस को थी व लोन वर्राटू अभियान के तहत गांव के इनामी नक्सलियों की जारी सूची में इसका नाम भी है। बताया जा रहा है 6 महीने पहले उसे दरभा डिवीजन से हटाकर ओडिशा भेज दिया गया था।
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सली महादेव जनवरी में नक्सलियों द्वारा ओडिशा भेजा गया था। जानकारी मिली है कि वह पूर्व में सरेंडर करना चाहता था। जिसकी भनक नक्सलियों को लग गई थी। सरेंडर के बाद उसने बताया है कि वह दंतेवाड़ा में रहना चाहता है। यहां डीआरजी टीम में करना और साथ में पढ़ाई भी करना चाहता है।

नक्सली रख रहे थे नजर छिपते हुए पहुंचा थाने
एसपी ने बताया महादेव पर ओडिशा में भी नक्सली नजर बनाकर रख रहे थे। वहां से वह छिपते हुए पुलिस के पास पहुंचा और सरेंडर किया। जिनके सूची में नाम हैं वो कहीं भी जाकर सरेंडर कर सकते हैं। महादेव का समर्पण लोन वर्राटू अभियान की सफलता है। बड़े गुडरा के रहने वाले इनामी नक्सली बुधरा को भी सरेंडर के भय से नक्सलियों ने दंतेवाड़ा से हटाकर सुकमा भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3linCP9
via IFTTT

No comments