Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रिहंद नदी का जलस्तर बढ़ा आसपास के गांवाें में अलर्ट

मुख्यालय को छूकर निकलने वाली रिहंद नदी लबालब है। बुधवार को अंबिकापुर के घुनघुट्टा बांध के 8 गेट खोले जाने के बाद रिहंद नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है।
बता दें बीते दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण पहले ही रिहंद नदी पूरे सबाब पर थी। दूसरी ओर बांध से दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद नदी का जल स्तर और तेजी के साथ बढ़ गया। कुछ दिनों पहले प्रशासन ने नदियों के तट पर पौधारोपण किया था। जलस्तर बढ़ने से तट पर लगे पौधे और ट्री-गार्ड पानी में समा गए। वहीं नदी के तट पर बना छठ घाट भी डूब गया है। दूसरी तरफ नदी के किनारों पर बसे गांव के ग्रामीणों के लिए खतरा बढ़ गया है। इस कारण जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदियों के किनारे बसे गांव में मुनादी करा दी है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rihand river's water level rises, alert in nearby villages


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lvVJ6A
via IFTTT

No comments