Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना संक्रमित की मौत के बाद खुदवाई कब्र का विरोध हुआ तो वापस लौटे अफसर

कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत के दो दिनों बाद भी उसका अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। प्रशासन की ओर से उसके शव को दफन करने पंडरीपानी इलाके में सरकारी स्कूल के पीछे जगह का चयन किया गया था। रविवार को यहां जेसीबी से खुदाई कर कब्र भी बना दी गई। कब्र के बनने के बाद अफसरों की एक टीम शव को लाने से पहले मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यह जमीन गोठान के लिए चयनित की गई है और कब्र बनाने से पहले उनसे रायशुमारी भी नहीं की गई।

ऐसे में इस स्थान पर किसी को दफन करने नहीं दिया जाएगा। विरोध के बाद अफसर मौके से लौट आए। बताया जा रहा है कि जिस युवक की मौत कोरोना से हुई है उसकी लाश मेकाॅज के मरच्यूरी में 2 दिन से पड़ी हुई है। अब प्रशासन नई जगह की तलाश करने में जुटा हुआ है।
बताया जा रहा है कि युवक के शव को दफन करने के लिए जगह चयन की जिम्मेदारी स्थानीय पटवारी को दी गई थी। इसके बाद पटवारी ने ही जगह तय की थी। इस बीच रविवार को ग्रामीणों के विरोध के बाद अब यहां युवक का शव दफन नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार की सुबह मेकाॅज के कोविड हाॅस्पिटल में लोहांडीगुड़ा से गंभीर अवस्था में आए युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद निर्णय लिया गया था कि उसका शव यहीं आसपास दफन किया जाएगा और इसके लिए प्रशासन की ओर से एक टीम भी बनाई गई थी।

इलाज में लापरवाही तो नहीं, कराएंगे जांच
इधर कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत के मामले में कलेक्टर रजन बंसल ने जांच के आदेश जारी किए हैं। मेकाॅज के डीन यूएस पैंकरा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई जाएगी। जांच टीम मरीजों के बयान दर्ज करेगी। इसके आधार पर तय होगा कि युवक के इलाज में लापरवाही बरती गई या नहीं।

जिस युवक की मौत वह रोजगार सचिव

इधर लोहांडीगुड़ा इलाके के जिस युवक की मौत इलाज के दौरान मेकाॅज में हुई है वह रोजगार सहायक का काम करता था। ऐसे में अब गांव को हाई अलर्ट पर रखते हुए कंटेनमेंट जोन में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के पहले युवक गांव के कई लोगों के संपर्क में आया था और पिछले दस दिनों से वह गांव में ही था। इसी बीच तबीयत बिगड़ने पर वह गांव के पीएचसी सेंटर भी गया था। इसके बाद जब सीएचसी पहुंचा तब उसे रेफर किया गया था। अफसरों ने बताया कि अभी मृतक रोजगार सचिव की कांटेक्ट हिस्ट्री बनाई जा रही है। जितने लोग उसके संपर्क में आए हैं उनका कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Officers returned after excavation of Corona tomb protested after death


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ks0y00
via IFTTT

No comments