Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

हाथियों की चिंघाड़ से थर्राया करवां गांव, फसल को रौंदा

बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर सर्किल के करवां, मुरका, ठरकी, महंगई गांव में 18 हाथियों का दल ने दो गुट में चार दिनों से आतंक मचा रहा है।
करवां गांव में 6 से ज्यादा किसानों की धान फसल को रौंद डाला। हाथियों की चिंघाड़ से ग्रामीण रतजगा करने में विवश हैं। 18 हाथियों की दल ने दो ग्रुप में गोपालपुर सर्किल के करवां गांव में बीती दरम्यानी रात्रि किसानों की फसल को रौंद डाला। वन अमला मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन कर रही है। गोपालपुर सर्किल के करवां जंगल मे हथिनी की मौत के बाद 18 हाथियों की दल चार दिनों से पहुंचा हुआ है। दंतैल हाथी, हथिनी के साथ बच्चे भी हैं। हाथियों की चिंघाड़ से ग्रामीणों के साथ वन अमला भी हाथियों से दूरी बनाए हुए है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है।

वन अमला बना रहा मुआवजा के प्रकरण
"हाथियों के दल ने चार दिनों में दर्जनों किसानों की धान फसल को नुकसान पहुंचाया है। वन अमला मुआवजा प्रकरण बना रहा है। वन अमला गजराज वाहन के साथ मौके पर उपस्थित है।"
-संतोष पांडेय, रेंजर, राजपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lqzLBO
via IFTTT

No comments