Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना से हुई पांचवीं मौत, एक दिन पहले कोराेना से मरने वाले व्यापारी के दो परिजन भी पॉजिटिव

कोविड अस्पताल कांकेर में कोरोना इलाज के लिए भर्ती पखांजूर इलाके की 60 वर्षीय महिला की सोमवार को मौत हो गई। कांकेर कोविड अस्पताल में यह मौत का पहला मामला है। यह वही महिला है जो माना कोविड अस्पताल से फरार हो गई थी जिसे बाद में बांदे में पकड़ा गया था। जिले में पिछले तीन दिनों में कोरोना पॉजिटिव की यह चौथी मौत है और अबतक कुल पांच मौतें हो चुकी है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने के साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। जिले में दहशत तो बढ़ रही है लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा नियमों को ताक में रख लोग बाहर निकल रहे हैं।
पखांजूर इलाके के गांव पीवी 100 की महिला रायपुर में हुई जांच में पॉजिटिव पाई गई थी। उसे इलाज के लिए माना अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था। महिला 20 अगस्त को इलाज के दौरान कोविड माना अस्पताल से फरार हो गई थी। महिला को जब अस्पताल में नहीं पाया गया तो प्रशासन ने खोजबीन शुरू की। जानकारी कांकेर भी भेजी गई। दो दिन तलाश के बाद 22 अगस्त को महिला बांदे में एक घर में मिली थी।

मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
महिला को उसके बेटे ही माना से लेकर आ गए थे। महिला व उसके दोनों बेटे की जांच की गई थी जिसमें तीनों पॉजिटिव पाए गए। तीनों को 22 अगस्त को ही इलाज के लिए कांकेर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 24 अगस्त की सुबह 9 बजे महिला की मौत हो गई। महिला के दोनों बेटे अस्पताल में ही मौजूद होने के कारण सोमवार दोपहर महिला का अंतिम संस्कार अस्पताल से सटे मुक्तिधाम में कर दिया गया। इस दौरान प्रशासन व पुलिस भी मौजूद थी।

जिले में मिले 18 नए मरीजों के साथ पॉजिटिव का आंकड़ा 500 पार
सोमवार 24 अगस्त को जिले में दो व्यापारियों के संक्रमि मिलने के साथ ही कुल 18 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 513 पर पहुंच गया। जिले में एक्टिव मरीज 202 हैं तथा अन्य को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सोमवार को मिले नए केस में कांकेर में चार पॉजिटिव में एक मांझापरा, एक शीतलापारा, दो इमलीपारा क्वारेंटाइन सेंटर में, भानुप्रतापपुर के मुल्ला कैंप में बीएसएफ के दो जवान, दुर्गूकोंदल के आंधेवाड़ा गांव में 60 साल का ग्रामीण व ग्राम निवारी के क्वारेंटाइन सेंटर में एक मजदूर के अलावा अंतागढ़ में 8 ग्रामीणों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। आंधेवाड़ा के बुजूर्ग की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वह किसके संपर्क में आकर पॉजिटिव हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। उसके निवास के आसपास सभी लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी को कांकेर कोविड अस्पताल भेजा गया।

सेंटर से घर भेजने के लिए जांच की तो जवान फिर निकला पॉजिटिव
कांकेर क्वारेंटाइन सेंटर इमलीपारा में मिले पॉजिटिव में एक मजदूर व एक सेना का जवान है। इरादाह निवासी मजदूर 11 अगस्त को राजस्थान से कांकेर आया था। उसका क्वारेंटाइन समय पूरा होने पर उसे सेंटर से छोड़नेे जब एंटीजेन टेस्ट किया गया तो पॉजिटिव पाया गया। सेना का जवान 20 अगस्त को आया था। उसका स्वाब सेंपल जांच के लिए भेजा गया था।

शहर के व्यापारी की बेटी और भतीजा भी मिले कोरोना पॉजिटिव
शहर के मांझापारा निवासी कोरोना पॉजिटिव इलेक्ट्रिक व्यापारी की मौत के बाद उसके परिवार में भी जांच की गई। मांझापारा निवास में उसकी पुत्री तथा शीतलापारा निवासी भतीजा भी पॉजिटिव पाया गया। दोनों को दोपहर में इलाज के लिए कोविड अस्पताल रेफर किया गया। साथ ही दोनों के निवास स्थान के आसपास सैनिटाइज भी किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QodExr
via IFTTT

No comments