Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

भानुप्रतापपुर अस्पताल के डॉक्टर और नर्स कोरोना से जंग जीत कर लौटे, ताली बजाकर किया स्वागत

पिछले दस दिन से कोरोना से जंग लड़ रहे भानुप्रतापपुर अस्पताल के 6 मेडिकल स्टाफ को स्वस्थ्य होने पर कांकेर कोविड अस्पताल से मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसमें एक डाक्टर, चार नर्स व एक काउंसलर शामिल हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमित एक डाक्टर का अब भी कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को डिस्चार्ज होकर जब स्टाफ भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचा तो साथी डाक्टर व कर्मचारियों ने उन्हें बुके भेंट कर ताली बजा स्वागत किया।
भानुप्रतापपुर सिविल अस्पताल में एक नर्स को सर्दी खांसी होने पर वहां के कुछ स्टाफ की 26 जुलाई को जांच की गई थी। बीमार नर्स के अलावा और 3 नर्स व एक काउंसलर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इन्हें 26 जुलाई को ही कांकेर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरे दिन 27 जुलाई को फिर स्टाफ की जांच की गई तो उसमें एक और एमबीबीएस डाक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सभी का इलाज कांकेर कोविड अस्पताल में चलता रहा। 4 अगस्त को पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद पहले भर्ती हुए डाक्टर समेत सभी 6 मेडिकल स्टाफ को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद उन्हें एक एंबुलेंस से भानुप्रतापपुर लाया गया। यहां उनके साथी कर्मचारी उनका इंतजार कर रहे थे। सभी ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी को उनके निवास में होम आइसोलेशन में भेज दिया गया जहां वे सभी अगले 7 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhanupratappur Hospital's doctors and nurses returned from Corona after winning the battle, clapping


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XsrqmQ
via IFTTT

No comments