Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

राजीव का सपना था राम मंदिर, आज सब दीये जलाएं

राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सुप्रकाश मल्लिक ने बयान जारी कर राजनैतिक हलकों में हलचल मचा दी है। प्रदेश सचिव के अनुसार राम मंदिर निर्माण का सपना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही देखा था। इसके लिए 1986 में शिलान्यास कर शुरूआत भी की थी। लेकिन इसे कभी मुद्दा बना राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं की। 5 अगस्त को राजीव गांधी का यह सपना अब पूरा हो रहा है। सभी कांग्रेसी इस अवसर पर अपने घर में दीप प्रज्ज्वलित करें।
प्रदेश सचिव मल्लिक ने कहा कि 5 अगस्त को दीपोत्सव की तरह मनाया जाएगा। राम मंदिर निर्माण का सही मायने में सपना कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही देखा था।
राजीव गांधी की हत्या के बाद इसका फायदा उठा भाजपा आज तक राम मंदिर निर्माण को अपना वोट बैंक का एक मात्र माध्यम बना राजनीति करते रही। सुप्रीम कोर्ट यदि राम मंदिर निर्माण को लेकर फैसला नहीं देती तो भाजपा इसे मुद्दे को आगे भी राजनैतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करती रहती। आज राम मंदिर
निर्माण होने जा रहा है तो इसकी कांग्रेस पार्टी आज पहली हकदार है। ये बात और है कि कांग्रेस ने कभी अपने फायदे के लिए राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाया। पहली बार 1986 में फैजाबाद राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद को लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाया तो राजीव गांधी ने ही इस विवादित स्थल का ताला खुलवाया था। साथ ही राम मंदिर बनाए जाने का शिलान्यास भी किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31nAgDD
via IFTTT

No comments