प्रथम चरण की 1002 ग्राम पंचायतों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी की
पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण की 1002 ग्राम पंचायतों में 28 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 24 जिलों के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। इन पर्यवेक्षकों में भारतीय प्रशासनिक सेवा व राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह संधू को अजमेर, शक्ति सिंह राठौड़ को अलवर, नखतदान बारहठ को बाड़मेर, सुखबीर सैनी को भरतपुर, संजय शर्मा को भीलवाड़ा, छगनलाल श्रीमाली को बीकानेर, दुर्गेश कुमार बिस्सा को चूरु, ओम प्रकाश कसेरा को दौसा, प्रेमसुख विश्नोई को धौलपुर, अजीत सिंह राजावत को श्रीगंगानगर, सौरभ स्वामी को हनुमानगढ़, विष्णु चरण मलिक को जयपुर और गोपाल राम बिरदा को जैसलमेर जिले की पंचायतों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह राजेंद्र प्रसाद शर्मा को जालौर, हरिमोहन मीणा को झुंझुनू, कैलाश चंद वर्मा को जोधपुर, लक्ष्मण सिंह कुरी को करौली, प्रेमाराम परमार को नागौर, आशुतोष गुप्ता को पाली, जितेंद्र कुमार उपाध्याय को प्रतापगढ़, जसवंत सिंह को सवाई माधोपुर, राकेश शर्मा को सीकर, वृद्धि चंद गर्ग को सिरोही और जोगाराम को उदयपुर जिले की पंचायत समितियों के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35VuxIZ
via IFTTT
No comments