Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अवैध रूप से फरसाबहार में चल रहे 100 से अधिक ईंट भट्‌ठे

फरसाबहार ब्लॉक में अवैध रूप से 100 से अधिक बंगला ईट भट्ठा संचालित किए जा रहे हैं। ईट भट्‌ठा से निकलने वाले धुएं से पर्यावरण प्रदुषण के साथ राजस्व का नुकसान हो रहा है।
जिले के कई ब्लॉकों में अवैध रूप से बंगला ईंट तैयार किया जा रहा। सबसे अधिक ब्लॉक के बाबूसाजबहार के कांटा तालाब के आसपास में है। जहां पांच से भी अधिक भट्ठा लगाए गए हैं। जिसमें करीब 5 लाख ईंट का छल्ली लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत पर खनिज विभाग के अधिकारी कार्रवाई के नाम लीपापोती कर गए। वही कंदईबहार मुख्य मार्ग से लगे गोरेलाल का बंगला ईंट भट्ठा है। जिसमें पिछले साल 2107 में राजस्व अधिकारी द्वारा छापा मार कर लाखों के अवैध ईंट जब्त कर सीज किए थे। सीज के बाद भी अब तक कोई फर्क नही पड़ा है

इन जगहों पर चल रहा अधिक ईंट भट्‌ठे
पुराइनबन्ध, घुमरा, सुंडरु, खारीबहार, जामबहार सगजोर, माटीपहाड़,अम्बाकछार,सीमाबारी ,सिकरिमा,धौरासांड,अमडीहा, आदि ग्राम पंचायत के आश्रित एवं दुर्गम इलाकों में अवैध बंगला ईंट भट्ठा संचालित है। वही ईंट माफिया श्रमिकों का शोषण करते हैं। कम मजदूरी देकर ईंट तैयार की जाती है।

जानकारी मिलने पर की जाती है विभागीय कार्रवाई
"हमारे पास जैसे ही अवैध ईंट भट्ठों के संबंध में जानकारी मिलती है उस पर कार्रवाई की जाती है।''
-योगेश साहू, जिला खनिज अधिकारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 100 brick kilns illegally running in Farsabhar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G2RrTQ
via IFTTT

No comments