Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

115 दिन में ही कांकेर में मिले 1038 मरीज

शनिवार को मिले 44 नए मरीजों के साथ जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा एक हजार पार कर गया। जिले में पिछले 115 दिनों में अब तक कुल 1038 पॉजिटिव मिल चुके हैं। अगस्त से जिले में हर दिन पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। पहले 100 मरीजों का आंकड़ा पार करने 27 दिन लगे थे। अब 3 दिन में 100 मरीज मिलने लगे हैं।
पहला मरीज 21 मई को दुर्गूकोंदल के क्वारेंटाइन सेंटर में मिला था। इसके बाद धीरे धीरे मरीजों की संख्या बढ़ती रही। जिले में सबसे अधिक अंतागढ़ में 367 पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां आम जनता के साथ बीएसएफ व एसएसबी जवानों के भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव आने से संक्रमण अधिक है। अंतागढ़ में बीएसएफ के 194 और एसएसबी के 20 जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे कम नरहरपुर ब्लाक में 48 पॉजिटिव हैं। कांकेर, भानुप्रतापपुर व कोयलीबेड़ा में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सौ पार कर चुका है जबकि दुर्गूकोंदल, चारामा व नरहरपुर में आंकड़ा सौ के अंदर ही है।

दुर्गूकोंदल में शनिवार को एक डिप्टी रेंजर की कोरोना संक्रमण से हुई मौत
कांकेर/दुर्गूकोंदल|
जिले में कोरोना मरीजों के मौत का सिलसिला भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को दुर्गूकोंदल में पदस्थ डिप्टी रेंजर तिहारू राम रावट(55) निवासी हाटकोंदल की मौत हो गई थी। सर्दी-खांसी होने के बाद उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा ले जाया गया। इलाज के दौरान कोरोना जांच की गई तो उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई थी। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अंतागढ़ में एसडीएम कार्यालय का चपरासी, भानुप्रतापपुर मंे पशु चिकित्सा अधिकारी का परिवार संक्रमित
कांकेर/ भानुप्रतापपुर/ पखांजूर |
अंतागढ़ में मिले 10 केस में एसडीएम कार्यालय में अटैच किया चपरासी भी पॉजिटिव मिला। अंतागढ़ में ही कुहचे एसएसबी कैंप के 5 जवान भी पॉजिटिव मिले। भानुप्रतापपुर में 14 पॉजिटिव में शहर के 12 हैं। इसमें पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी परिवार के 5 सदस्यों समेत लैब टेक्निशियन परिवार के 5 सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं।

कापसी में मीटिंग में पहुंची कार्यकर्ता भी पॉजिटिव : पखांजूर के कापसी में शनिवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई थी। इसमें कापसी सेक्टर में तैनात भानबेड़ा निवासी महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी पहुंची थी। बैठक के दौरान कार्यकर्ता का स्वास्थ्य बिगड़ गयी।

दुकान में एक और कर्मचारी पॉजिटिव : कांकेर में कुल 5 पॉजिटिव पाए गए। इनमें शहर में पाए गए 2 मरीजों में एक मोबाइल दुकान का कर्मचारी भी शामिल है। मस्जिद चौक स्थित उक्त मोबाइल दुकान का एक कर्मचारी एक दिन पूर्व पॉजिटिव पाया गया था। वहीं क्वारेंटाइन सेंटर में एक युवक को पॉजिटिव पाया गया है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष के परिवार में दो पॉजिटिव : जिला पंचायत उपाध्यक्ष के परिवार में एक बार फिर दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें उपाध्यक्ष के गोविंदपुर निवासी बड़े पिता तथा चचेरे भाई को पॉजिटिव पाया गया है। इसके पूर्व चचेरे भाई के परिवार में ही दो लोगों को पॉजिटिव पाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35vS6b5
via IFTTT

No comments