सीएचपी संचालक व व्यवसायी को पिस्तौल दिखाकर दिनदहाड़े 2.80 लाख रुपए लूटे
सरिया थाना क्षेत्र के सोनासोत नदी के पास हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सीएसपी संचालक से 2 लाख 80 हजार रुपए लूट कर चलते बने। इस बाबत अनुसार सरिया थाना क्षेत्र के बन्दखारो निवासी सह झारखंड ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक उमेश कुमार वर्मा रविवार को सरिया के एयरटेल पेमेंट बैंक के अमित कुमार गुप्ता से 1 लाख 90 हजार रुपए व एक अन्य व्यवसायी से 90 हजार 400 लेकर अपनी बाइक से सरिया कोयरीडीह रोड के कैलाटांड़ होते हुए अपने केंद्र बंदखारो जा रहे थे। इसी दौरान चन्द्रमारणी गांव के पास पूर्व से परिचित एक बुजुर्ग किशुन महतो ने उनसे लिफ्ट मांगी। जिन्हें लेकर वे जा रहे थे।
तभी सोनासोत नदी के पास जंगल में सफेद कलर के अपाची बाइक पर सवार तीन नकाबपोशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका फिर पिस्तौल का भय दिखाकर 2.80 लाख रुपए, मोबाइल व बाइक की चाबी लेकर चंपत हो गया। भुक्तभोगी के अनुसार अपराधी सरिया की तरफ भागे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रामनारायण चौधरी सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। बैंक बीसी से इस क्षेत्र में लूट की तीसरी घटना है। इसके पूर्व 28 मई 2018 को इसी सोनासोत नदी के समीप बैंक ऑफ इंडिया के बीसी राजीव रंजन से 3.89 लाख की लूट हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3itHqxp
via IFTTT
No comments