Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

29 नए केस, बाजार में संक्रमण का खतरा

शुक्रवार को जिले में कोरोना के 29 नए मामले आए। इस सूची में अधिकतर पॉजिटिव मरीज व्यापारी, उनका परिवार तथा दुकानों में काम करने वाले कर्मचारी हैं। बड़ी संख्या में इनके पॉजिटिव आने से बाजार में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में ठेकेदार, लैब टेक्रिशियन, शासकीय कर्मचारी के अलावा एक पुलिस जवान भी शामिल है। शुक्रवार को जारी सूची में एक भी बीएसएफ जवान का नहीं होना बीएसफ कैपों के लिए राहत भरी बात रही।
कांकेर शहर में मस्जिद के निकट स्थित मोबाइल शॉप का कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया। दो दिन पूर्व सर्दी खांसी होने पर सेंपल जांच के लिए भेजा गया था। कर्मचारी अपने कंकालिनपारा निवास में आइसोलेशन में था। रिपोर्ट आने के बाद उसे नरहरपुर कोविड अस्पताल भेजा गया। इस दुकान में काफी भीड़ रहती है। यहां पहुंचे किसी पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आकर कर्मचारी संक्रमित हो गया। दुकान बंद कर सभी कर्मचारियों की जांच की जा रही है। इसी तरह गोविंदपुर निवासी व्यापारी के परिवार में शुक्रवार को एक बार फिर दो लोगों को पॉजिटिव पाया गया।
इस व्यापारी के परिवार में अब तक कुल 6 लोगों को पॉजिटिव पाया जा चुका है। जवाहर वार्ड निवासी निजी फायनेंस कंपनी कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया। गोविंदपुर निवासी कर्मचारी संघ के पूर्व पदाधिकारी भी पॉजिटिव पाए गए। चारामा दीनदयाल चौक निवासी किराना व्यापारी के परिवार में शुक्रवार को 4 लोगों को पॉजिटिव पाया गया।
व्यापारी को चार दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को परिवार में पाए गए पॉजिटिव में चार सदस्यों में पत्नी, दो पुत्र व बहू शामिल है। सभी को होम आइसोलेट कर इलाज शुरू किया गया। किराना दुकान में चार दिन पहले तक पहुंचे ग्राहकों की सूची जुटाई जा रही है। अंतागढ़ इंद्रा कॉलोनी में भी एक दर्जी की 6 साल की पुुत्री पॉजिटिव आई है।

दुकान खोलने के बाद रिपोर्ट आई पाजिटिव
नरहरपुर जामगांव का दुकानदार भी पॉजिटिव पाया गया। पिछले दस दिन से दुकानदार अपने निवास डब्बीपानी में आइसोलशेन में था। दस दिन पूरे होने के बाद रिपोर्ट नहीं आई तो दुकान जाने लगा। शुक्रवार को रिपोर्ट पाजिटिव आई। दुकानदार भी एक महिला ग्राहक के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुआ है।

न्यायालय में तैनात जवान भी पॉजिटिव पाया गया
शुक्रवार को पुलिस लाइन का एक जवान पॉजिटिव पाया गया। जवान की ड्यूटी अब तक न्यायालय में लग रही थी। न्यायालय के एक कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां तैनात कर्मचारी व जवानों का सेंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जवान पॉजिटिव पाया गया।

अंतागढ़ में व्यापारी की पत्नी मिली पॉजिटिव
अंतागढ़ वार्ड क्रमांक 11 में एक व्यापारी की पत्नी पॉजिटिव मिली। इनका रिश्तेदार भानुप्रतापपुर कॉलेज में पदस्थ है। रिश्तेदार के पॉजिटिव आने के बाद परिवार के 8 लोगों की जांच की गई थी जिसमें अब तक परिवार में 4 पाजिटिव पाए जा चुके हैं।

शुक्रवार को जिले में मिले पॉजिटिव केस

  • कांकेर शहर - 5 (कंकालिन पारा 1, पुलिस लाईन 1 भंडारीपारा 1, राजापारा 1, जवाहर वार्ड 1)
  • कांकेर ग्रामीण - 3 गोविंदपुर 3)
  • भानुप्रतापपुर शहर - 4 (कांकेर रोड 2, तहसीलपारा 1, सलिहापारा 1)
  • भानुप्रतापपुर ग्रामीण - 1
  • (कराठी 1)
  • अंतागढ़ शहर - 2
  • (शीतला वार्ड 1, इंद्रा कालोनी 1)
  • अंतागढ़ ग्रामीण 5- (कलगांव 2, खडग़ांव 1, कखगांव 1, उसेली 1)
  • चारामा शहर 4-
  • (दीनदयाल चौक 4)
  • चारामा ग्रामीण - 1 (आंवरी 1)
  • नहररपुर ग्रामीण - 1 (डब्बीपानी 1)
  • पखांजूर ग्रामीण - 3(पीवी 38 में 3)

भानुप्रतापुर में लैब टेक्रिशियन व ठेकेदार पिता पुत्र पॉजिटिव
भानुप्रतापपुर में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग व कॉलेज में पॉजिटिव पाए गए। तहसीलपारा निवासी लैब टेक्रिशियन तथा कराठी निवासी कॉलेज का कर्मचारी इसमें शामिल है। कांकेर रोड निवासी ठेकेदार व उसका पुत्र भी पॉजिटिव पाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
29 new cases, risk of market infection


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hnS2MS
via IFTTT

No comments