बिट्स पिलानी के लिए 29 तक भरी जाएगी चाॅइस
बिट्स पिलानी के लिए ऑनलाइन परीक्षा अभी जारी है। इस वर्ष यह परीक्षा 16 से 18 एवं 21 से 23 सितंबर के बीच प्रत्येक दिन दो स्लॉट में हो रही है। कॅरिअर काउन्सलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार बिट्स परीक्षा कुल 450 अंकों की होती है। परीक्षा खत्म हाेते ही स्टूडेंट्स को उनके बिटसेट एग्जाम में प्राप्तांक बता दिए जाते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से बिट्स पिलानी, गोवा एवं हैदराबाद कैंपस में प्रवेश मिलता है।
बिट्स की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रोसेस शुरू हो चुकी है। स्टूडेंट्स 29 सितंबर तक अपनी 12वीं की डिटेल, कॉलेज-ब्रांच प्राथमिकता की चॉइस को भर सकते हैं। साथ ही 30 सितंबर तक भरी हुई चॉइस में बदलाव कर सकते हैं।
स्टूडेंट्स चॉइस फिलिंग के दौरान बिट्स के अलग-अलग कैंपस की ब्रांचवाइस कुल 37 चॉइस भर सकते हैं। बिट्स के कैंपस के साथ-साथ अपनी रुचि के अनुसार उनकी ब्रांच को प्राथमिकता के घटते क्रम में भरें क्योंकि एक बार चॉइस लॉक करने पर उसमें बदलाव संभव नहीं है।
काउंसलिंग प्रोसेस कुल 6 राउंड में होगी। पहले राउंड का सीट आवंटन 3 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। इस वर्ष बिट्स पिलानी के साथ ही अंतिम छठे राउंड का सीट आवंटन 16 नवंबर को किया जाएगा। आमतौर पर इस परीक्षा में 450 में से 380 से ऊपर अंक वाले स्टूडेंट्स को कंप्यूटर साइंस ब्रांच मिल जाती है। उल्लेखनीय है कि देश की आईआईटी, एनआईटी के अतिरिक्त इंजीनियरिंग संस्थानों में बिट्स पिलानी की रैंकिंग काफी ऊपर गिनी जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hVVnCY
via IFTTT
No comments