एएसआई की हत्या के आरोपी 2 नक्सली किए गए गिरफ्तार
कुटरु थाना में पदस्थ एएसआई की हत्या में शामिल 2 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि हत्या की जांच के लिए मुखबिर लगाए थे। 5 सितंबर को डीआरजी टीम केतुलनार की ओर निकली थी।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घटना में शामिल 2 संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम जोगा पोयाम और इरपा पोड़ियाम बताया और एएसआई की हत्या में शामिल होना कबूल किया। पकड़े गए आरोपियों से घटना के सबंध में बारीकी से पूछताछ की गई तो उन्होंने घटना में शामिल अन्य लोगों के नामों का खुलासा किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jTtlcQ
via IFTTT
No comments