Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

32 माह का इंतजार खत्म, जयपुर के नागरकोटी का हो गया आईपीएल डेब्यू, 2018 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा लेकिन डेब्यू नहीं हो सका था

पिंकसिटी के मीडियम पेसर कमलेश नागरकोटी का इंतजार खत्म हुआ। 32 महीने के इंतजार के बाद आखिर उनका आईपीएल में डेब्यू हो ही गया। 2018 अंडर-19 विश्व विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे कमलेश नागरकोटी को जनवरी 2018 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन इंजरी के कारण उनका आईपीएल डेब्यू नहीं हो सका था।
लम्बी इंजरी के बाद भी केकेआर ने नागरकोटी का साथ नहीं छोड़ा। आखिर शनिवार को वह दिन आ ही गया जबकि दाएं हाथ के इस दुबले-पतले मीडियम पेसर का आईपीएल में डेब्यू हो ही गया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की।
2018 में पहले ही सीजन में नागरकोटी को बैक इंजरी हो गई थी। इसके बाद से वे लगातार फिटनेस पर ध्यान देते रहे। यहां तक कि राहुल द्रविड़ ने उन्हें इलाज के लिए इंग्लैंड तक भेजा। हां, यह जरूर है कि इतने लम्बे समय तक क्रिकेट नहीं खेलने के बाद भी कमलेश निराश नहीं हुए। अपनी फिटनेस पर लगातार काम करते रहे। संस्कार एकेडमी में नागरकोटी के कोच सुरेन्द्र राठौड़ ने कहा, 2018 में आईपीएल के मैच से दो दिन पहले बैटिंग करते हुए ऐसी बैक इंजरी हुई कि ठीक होने में 2 साल से ज्यादा लग गए।
द्रविड़ ने काफी मेहनत की। उसे इलाज के लिए इंग्लैंड भी भेजा। एक्शन में भी मामूली बदलाव करना पड़ा। कोरोना के टाइम में भी संस्कार एकेडमी आकर अकेला प्रैक्टिस करता रहता था। खुशी है कि आज उसका आईपीएल खेलने का सपना पूरा हो गया।
कोच ने कहा, नागरकोटी इंजर्ड होने के बाद भी योग वगैरह रेगुलर करता रहता था। लम्बे इंतजार के बाद भी उसने कभी हार नहीं मानी। उसकी एक ही धुन थी कि खुद को फिट रखूंगा तो खेलने मौका खुद ब खुद मिल जाएगा।
आईपीएल का हिस्सा रह चुके राजस्थान के ये खिलाड़ी : पंकज सिंह, अशोक मेनारिया, राजेश बिश्नोई, दिशांत याग्निक, नाथू सिंह, अनिकेत चौधरी, महिपाल लोमरोर, खलील अहमद, दीपक चाहर, राहुल चाहर, आदित्य गढ़वाल, तेजिन्दर पाल सिंह, कमलेश नागरकोटी, आकाश सिंह।

गुजरात के खिलाफ ली थी हैट्रिक
कमलेश नागरकोटी ने गुजरात के खिलाफ विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में राजस्थान के लिए हैट्रिक भी ली थी। ये भी 2018 की बात है। उसके बाद से वे ज्यादातर समय इंजर्ड रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिंकसिटी के मीडियम पेसर कमलेश नागरकोटी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cxKJRQ
via IFTTT

No comments