Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

375 लोगों की क्षमता वाला बनेगा दरबार हॉल, डायनिंग हॉल, वीआईपी डायनिंग हॉल व अन्य सुविधाएं होंगी

नवा रायपुर के सेक्टर-24 में बनने वाले नए राजभवन के डिजाइन को फाइनल कर दिया गया है। भवन की डिजाइन को लेकर सात महीने से निर्माण कार्य ठप था, लेकिन अब कुछ ही दिनों बाद यहां नींव खोदने का काम शुरू हो जाएगा। राजभवन की नई डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं, तब जाकर इसे बनाने पर सहमति बनी है।
नए राजभवन में 375 लोगों की क्षमता वाला दरबार हॉल बनाया जाएगा। इतने लाेगों के लिए ही डायनिंग हॉल, वीआईपी डायनिंग हॉल व अन्य सुविधाएं होंगी। परिसर में ही अलग-अलग स्तर के 192 स्टाफ क्वार्टर बनेंगे। दो मंजिला भवन में राज्यपाल निवास का निर्माण भू-तल एवं प्रथम तल में किया जाना है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले से प्रस्तावित डिजाइन में कई सुधार किए गए हैं।

100 करोड़ में बनेगा राजभवन
सेक्टर-24 में सीएम हाऊस के सामने ही राजभवन के लिए 12.60 एकड़ जमीन आरक्षित है। इसी सेक्टर में सीएम हाउस और मंत्रियों के बंगले भी बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर-18 में अफसरों के लिए भी बंगले बनाए जा रहे हैं। राजभवन को मिलाकर इन सभी प्रोजेक्ट की संयुक्त लागत 591 करोड़ रुपए है। अकेले राजभवन को बनाने में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। भवन परिसर की नई डिजाइन में वीआईपी गेस्ट हाऊस का प्रावधान किया गया है। इसके तहत दस सुइट रूम के साथ ड्राइंग रूम, डायनिंग रूम, किचन आदि बनाए जाएंगे। इसके अलावा परिसर में उच्च अधिकारियों के लिए दो बी-टाइप बड़े बंगलों का निर्माण होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Durbar hall, dining hall, VIP dining hall and other facilities will be built with a capacity of 375 people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bkoxKh
via IFTTT

No comments