Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शहर की 40 में से 24 मोहल्ला क्लासेस हुई बंद, लोगों से सहमति पत्र लिया

कोरोना संक्रमण के चलते जिले की स्कूलों में ताला लगा हुआ है। शिक्षा विभाग ने प्रयोग करते ऑनलाइन क्लासेस और फिर मोहल्ला क्लासेस लगानी शुरू की। शहर के विभिन्न वार्डों में 51 स्कूलें हैं लेकिन मोहल्ला क्लासेस 40 जगहों पर चल रही थीं। पिछले दस दिनों से शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसका सीधा असर वार्डों में लग रही मोहल्ला क्लासेस पर पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में ही 40 में से 24 मोहल्ला क्लासेस बंद हो चुकी है।
गांवों की तरह शहर में भी मोहल्ला क्लास लगाई जा रही थी। लोगों के घर की परछी, खाली पड़े रंगमंच, सांस्कृतिक भवन में मोहल्ला क्लास लग रही थी। कोरोना का प्रकोप शहर में बढ़ने लगा तो पालकों और पार्षदों के विरोध के चलते मोहल्ला क्लासेस बंद करनी पड़ रही है। शहर में तीन संकुल हैं जिसमे शहर से सटे कुछ गांवों के स्कूल भी आते हैं। शहर के अघननगर वार्ड में सबसे पहले मोहल्ला क्लास बंद हुई। यहां की एक महिला के पाॅजिटिव आने के बाद वार्डवासियों के कहने पर मोहल्ला क्लास बंद की गई। शहर के माहुरबंदपारा संकुल में 17 स्कूल हैं जिसमें नरहरदेव स्कूल व गोविंदपुर पंडित विष्णुप्रसाद भारती स्कूल भी शामिल है जहां मोहल्ला क्लास नहीं लगाकर ऑनलाइन क्लास चल रही थी। माहुरबंदपारा संकुल अंतर्गत आने वाली सर्वाधिक 13 मोहल्ला क्लास बंद हुई है।

यहां अब तक शुरू ही नहीं हुई मोहल्ला क्लास
शीतला पारा प्राथमिक शाला, मिडिल स्कूल, हाईस्कूल, राजापारा प्राथमिक, मिडिल, लट्टीपारा पूर्व माध्यमिक शाला के साथ कुछ और स्कूलों में जगह की समस्या के कारण मोहल्ला क्लास संचालित नहीं हो पा रही है। कुछ स्थानों पर पालकों की भी सहमति नहीं मिल पाई। जब मोहल्ला क्लास बंद कराने की बात आई तो स्कूल प्रबंधन ने पार्षद के साथ वार्डवासियों का सहमति पत्र लिया जिसके बाद ही मोहल्ला क्लास बंद की गई।

जनकपुर संकुल की 8 मोहल्ला क्लासेस बंद
जनकपुर संकुल में 16 स्कूल हैं जिसमे से 8 प्राइमरी, 6 मिडिल व 2 दो हाईस्कूल हैं। 8 जगह संचालित मोहल्ला क्लास बंद हो चुकी है। अन्नपूर्णापारा प्राथमिक, मिडिल, जनकपुर कन्या प्राथमिक, मिडिल, मेलाभाठा प्राथमिक शाला, कंकालिन पारा प्राथमिक शाला बंद हो चुकी है।

कोदाभाठ संकुल में तीन मोहल्ला क्लास बंद
कोदाभाठ संकुल में शहर तथा आसपास गांव की कुल 18 स्कूलें हैं जिनमें से तीन स्थानों पर संचालित मोहल्ला क्लासेस बंद हो चुकी है। अघन नगर प्राथमिक शाला, बरदेभाठा प्राथमिक शाला, लट्टीपारा प्राथमिक शाला की मोहल्ला क्लास बंद है।

वर्तमान स्थिति को देखते बंद की मोहल्ला क्लासें
माहुरबंदपारा संकुल प्रभारी शंभुराम शोरी ने कहा मोहल्ला क्लास पूरी तरह से बंद नहीं की गई है। कुछ दिन के लिए कोरोना संक्रमण के कारण पार्षद व वार्डवासियों के कहने पर बंद की गई है। जब संक्रमण कम होगा तब शुरू की जाएगी। जनकपुर संकुल समन्वयक आर कंचन ने कहा संक्रमण को लेकर स्कूलों में मोहल्ला क्लास पालकों के कहने पर बंद की है। कोदोभाठा संकुल प्रभारी लखनलाल नेताम ने जहां कोरोना संक्रमण का प्रभाव है वहां मोहल्ला क्लास बंद करना पड़ा लेकिन आसपास के गांव जहां हालात सामान्य हैं वहां अच्छे मोहल्ला क्लासेस चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
24 out of 40 mohalla classes in the city closed, people received consent


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hdkGjM
via IFTTT

No comments