Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

खरीददार बनकर महिला के खाते से उड़ाए 49 हजार, कैश प्राइज के नाम पर दूसरी से ठग लिए 1 लाख रु.

राजधानी के गुढ़ियारी में रहने वाली दो महिलाएं एक ही दिन ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। पहली महिला से किसी व्यक्ति ने खरीददार बनकर बात की और उनके खाते से 49 हजार रुपए पार कर दिए। दूसरी महिला को कैश प्राइज जीतने का झांसा दिया गया और रकम खाते में ट्रांसफर करने के नाम पर 1 लाख रुपए ठग लिए।
गुढ़ियारी थाने से मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी में रहने वाली महिला प्राची अग्रवाल अपने घर की पुरानी आलमारी को बेचने के लिए ओएलएक्स पर जानकारी पोस्ट की थी। उनके पोस्ट के एक बाद व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और आलमारी खरीदने के लिए डील कर ली। रकम के भुगतान के लिए उसने प्राची के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड भेजा। इसके बाद ही उनके खाते से तीन बार में 49 हजार 997 रुपए निकाल लिए गए। एफआईआर के बाद हुई जांच में पता चला है कि यह रकम पश्चिम बंगाल के एक बैंक में ट्रांसफर किए गए हैं।

महिला ठग ने फोन किया इसलिए फंसी : गुढ़ियारी के ही अशोक नगर में रहने वाली कलावती यादव के मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस आया कि उन्होंने 2 लाख 85 हजार कैश और एक पल्सर बाइक जीती है। महिला जो सिम कार्ड का उपयोग कर रही थी वो उसके पति के नाम पर था। इसलिए उसे लगा कि सच में इनाम मिला है। ठगी करने के लिए जिसने फोन किया था, वो भी महिला थी। इसलिए आसानी से जाल में फंस गई। फोन करने वाली महिला ने कलावती से कहा कि 500 रुपए का रिचार्ज करवाने के बाद ही इनाम मिलेगा। उसकी बातों में आकर उसने रिचार्ज करवा लिया। इसके बाद महिला ठग के एक पुरुष साथी ने सीनियर अधिकारी बनकर फोन पर बात की और जीएसटी के नाम पर 8 हजार रुप जमा करने को कहा। फिर खाते का लेवल बढ़ाने के नाम पर 15600 रुपए मांगे गए। इस तरह अलग-अलग नियम बताकर महिला से 1 लाख रुपए ठग लिए गए। लगातार रकम जमा करवाने के बाद भी इनाम की रकम नहीं मिली तो महिला ने फोन दफ्तर जाकर जानकारी ली तो पता चला कि वो ठगी का शिकार हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
49 thousand blown out of woman's account as a buyer


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33HgTXd
via IFTTT

No comments