Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

4 दिनों से लापता किशोरी की लाश मिली खाई में

एक 18 साल की किशोरी का शव गहरे खाई में मिला। मामला में हत्या और आत्महत्या के साथ दुर्घटना के दृष्टिकोण से पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हटकलता का है।
कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण धुर्वे ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि हटकलता में एक गहरे खाई में अज्ञात शव पड़ा हुआ। सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। शव को खाई से निकालने पर उसकी शिनाख्त हटकलता निवासी बालकिशुन टाेप्पाे की बेटी हेमपुष्पा टोप्पो के रूप में की गई। मृतिका के गुम होने की सूचना पर 22 सितंबर काे थाने में दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मृतिका के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह 12 वीं पास करने के बाद घर में रह कर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। 22 सितंबर को हेमपुष्पा खाना खाने के बाद मवेशियों को चराने के लिए नजदीक के जंगल गई थी। इस दौरान पड़ोस का एक लड़का रितेश भी उसके साथ था। शाम होने पर पड़ोसी वापस आ गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रितेश ने पुलिस को बताया कि शाम होने पर अपने मवेशी को एकत्र कर उसने हेमपुष्पा को घर वापस जाने के लिए आवाज लगाया। लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। आसपास खोजने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर वह हेमपुष्पा के मवेशियों को साथ लेकर घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों को दी थी।

घटना स्थल पर मिला मोबाइल का कवर, बैटरी
रितेश ने पुलिस को बताया कि उसने आखिरी बार हेमपुष्पा को चट्टान के ऊपर मोबाइल से बात करते हुए देखा था। पुलिस को घटना स्थल से मृतिका का मोबाइल बरामद ना होने से मामला संदेहास्पद हो गया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से पुलिस को मोबाइल का बैक कवर और बैटरी ही मिल पाया है। इस बीच पुलिस मामले की जांच मृतिका के मोबाइल के कॉल डिटेल पर केंद्रित कर रही है। घटना से पहले जिस मोबाइल नम्बर पर मृतिका बात कर रही थी उसका पूरा विवरण जुटाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण सिंह ध्रुर्वे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामला उजागर कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kTyOAR
via IFTTT

No comments