Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कांकेर थाने के 5 जवान व उनके 5 परिजन भी संक्रमित

जिले में एक दिन में अब तक सबसे अधिक 75 कोरोना पॉजिटिव केस 16 सितंबर को मिले थे। पिछले दस दिनों से रोजाना 50 से अधिक पॉजिटिव मिल रहे थे। बुधवार को जिले में एक दिन में सबसे अधिक 113 पॉजिटिव मिले। यह पहली बार है कि एक दिन में जिले में 100 से अधिक पाजिटिव मिले हैं। अब तक कांकेर थाना कोरोना से सुरक्षित था लेकिन बुधवार को कांकेर थाना के 5 स्टाफ के अलावा उनके 5 परिजन भी पॉजिटिव पाए गए। बुधवार को कांकेर ब्लाक में सर्वाधिक 39 पॉजिटिव पाए गए जिसमें से 18 कांकेर शहर के तथा बाकी 21 भी शहर के ही आसपास के गांव के हैं।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से कांकेर थाना को बंद करते आवेदन थाना के बाहर कैप लगाकर ही लिए जा रहे थे। इसके बावजूद बुधवार को कांकेर थाना के 5 स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा पुलिस लाइन राजापारा में रहने वाले उनके 4 परिजनों के अलावा सिंगारभाट पुलिस लाइन में भी एक परिजन की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

भानुप्रतापपुर शहर में 10 मरीज
बुधवार को भानुप्रतापपुर शहर में 10 पॉजिटिव मिले। दमकसा में 1, एसएसबी कैम्प भीरागांव में 6 तथा एसएसबी कैम्प कन्हारगांव में 1 पॉजिटिव मिला है। बडग़ांव के एक ग्रामीण ने भानुप्रतापपुर में जांच कराई थी जिसकी रिर्पोट पॉजिटिव पाई गई।

चारामा में भी मिले 19 मरीज
इधर चारामा विकासखंड में भी 19 पॉजिटिव मिले जिसमें से 10 शहर से ही मिले हैं। चारामा से दो किमी दूर ग्राम जैसाकर्रा में 4 पॉजिटिव के अलावा हाराडुला में 2 तथा पिपरौद, किशनपुरी, कंडेल में एक एक पॉजिटिव मिले हंै।

अंतागढ़ में 11 संक्रमित
अंतागढ़ में बीएसएफ जवान लगातार पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। बुधवार को दंडकवन बीएसएफ कैप में एक जवान फिर पॉजिटिव मिला। ताड़ोकी में 7 पॉजिटिव पाए गए। एसएसबी कुहचे में भी एक जवान पॉजिटिव मिला। वहीं कोलर में एक पॉजिटिव पाया गया।

नरहरपुर में मिले 6 पॉजिटिव
नरहरपुर ब्लाक में बुधवार को 6 पॉजिटिव मिले जिसमें तीन तो नरहरपुर नगर के हैं जबकि शेष तीनों ग्राम चोरिया के हैं। यहां लगातार करोना मरीज मिलने से लोगों में दहशत है। लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।

दुर्गूकोंदल में मिले 9 संक्रमित
जिले में सबसे पहला कोरोना मरीज दुर्गूकोंदल में मिला था जिसके बाद से यहां पॉजिटिव मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। बुधवार को यहां 9 पॉजिटिव पाए गए जिसमें बीएसएफ कैप दुर्गूकोंदल का ही एक जवान है। हाहालद्दी में पॉजिटिव मिले।

कोयलीबेड़ा ब्लॉक में 10 केस
कोयलीबेड़ा ब्लाक में 10 पॉजिटिव पाए गए जिसमें बांदे थाना के ही 3 स्टाफ हैं। इसके अलावा ग्राम पीवी 70 में दो पाजिटिव मिले। वहीं ग्राम पीवी 126, पीवी 118, पीवी 29, पीवी 88 तथा तोड़हूर में एक एक पॉजिटिव मिले हैं।

शहर के इन इलाकों से लोग हुए संक्रमित
शहर के श्यामानगर में दो, आरईएस कालोनी में 4 के अलावा लट्टीपारा, अन्नपूर्णापारा तथा एकतानगर में एक एक पॉजिटिव मिले हैं। जंगलवार में एक बार फिर दो पॉजिटिव पाए गए। मालगांव कोरोना का नया हाटस्पाट बन गया है जहां बुधवार को फिर से 13 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा खपरापारा में 3, बागोडार में 1 तथा गोविंदपुर में भी 1 पॉजिटिव मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 soldiers of Kanker police station and 5 of their family members also infected


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3csQAaY
via IFTTT

No comments