Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

57 नए केस, दो की मौत, पखांजूर में जपं निरीक्षक और ऑपरेटर भी पाॅजिटिव

सोमवार को जिले में फिर 57 नए केस मिले। एक कोरोना पाॅजिटिव शासकीय कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दूसरा मृतक भानुप्रतापपुर में पदस्थ सशस्त्र सीमा बल का जवान है।
कांकेर शहर में 10 मरीज पाए गए हैं जबकि पखांजूर शहर में एक साथ 7 मरीज मिले हैं। सिविल अस्पताल पखांजूर में सोमवार को जांच में 13 पाॅजिटिव पाए गए। इनमें 7 शहर तथा 6 ग्रामीण इलाके के हैं। पाॅजिटिव मरीजों में जनपद पंचायत पखांजूर के दो स्टाफ भी हंै। जनपद पंचायत में 17 सितंबर को पंचायत सचिव कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। सचिव जांच के पूर्व जनपद पंचायत व रोजगार गारंटी के कार्यालय भी गया था। दोनों कार्यालय के स्टाफ की सोमवार को जांच की गई तो जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ पंचायत निरीक्षक तथा एनआरएलएम का कंप्यूटर ऑपरेटर पाॅजिटिव पाया गया। सोमवार को जनपद कार्यालय में दोबारा पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे फिर से बंद कर दिया गया। 13 पॉजिटिव में कुछ को घर पर ही आईसोलेट किए गए। कुछ को कांकेर रेफर किया है।
मृत महिला का पति व बेटा भी पाॅजिटिव : कांकेर शहर के महादेववार्ड की पॉजिटिव महिला की मौत के बाद परिवार में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों की भी सोमवार को जांच की गई। इसमें महिला के पति व बेटे को पाॅजिटिव पाया गया है। इनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिखने से उन्हें घर पर ही होम क्वारेंटाइन किया गया है। टिकरापारा में एक बार फिर एक ही परिवार में चार लोगों को पाॅजिटिव पाया गया है।

कच्चे चौकी में मिले 3 जवान पाॅजिटिव : भानुप्रतापपुर में कुल 13 पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें से तीन जवान कच्चे चौकी में पदस्थ थे। भानुप्रतापपुर में मिले 3 पाॅजिटिव परिवार में पूर्व मिले पाॅजिटिव के संपर्क में आए थे। कन्हारगांव में एक शिक्षक पाॅजिटिव पाया गया है।
भंडारडिगी में फिर मिले 8 पाॅजिटिव : दुर्गूकोंदल विकासखंड के भंडारडिगी में फिर 8 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। सोमवार को यहां कुल 129 लोगों की जांच की गई। विदित हो कि पूर्व में भी यहां लगातार पॉजिटिव मरीज मिलते रहे हैं।

सोमवार को कोरोना की स्थिति

  • 57 - सोमवार को पाए गए पॉजिटिव
  • 1527 - अब तक कुल पॉजिटिव
  • 682 - जिले में कुल एक्टिव मरीज

मृतक बीजापुर में कर रहा था नौकरी
चारामा निवासी 32 वर्षीय युवक बीजापुर में सरकारी विभाग में कार्यरत था। युवक को डायबिटीज की शिकायत थी। स्वास्थ्य खराब होने व सांस लेने में तकलीफ होने पर जांच की गई थी जिसमें रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर से बीजापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोमवार को जिले में मिले 57 पाॅजिटिव मरीज

  • कांकेर शहर - 10
  • कांकेर ग्रामीण - 2
  • भानुप्रतापपुर शहर - 3
  • भानुप्रतापपुर ग्रामीण - 10
  • अंतागढ़ शहर - 1
  • अंतागढ़ ग्रामीण - 5
  • चारामा ग्रामीण - 5
  • पखांजूर शहर - 7
  • पखांजूर ग्रामीण - 6
  • दुर्गूकोंदल ग्रामीण - 8


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
57 new cases, two dead, chanting inspector and operator in Pakhanjur also positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32OM0AH
via IFTTT

No comments