Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

टायर बेचने के नाम पर 6 लाख की ऑनलाइन ठगी

अंतागढ़ थानांतर्गत एक युवक को टायर बेचने के नाम पर पांच लाख 61 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। इसमें इंटरनेट बैंकिग से ठगी की गई है। अंतागढ़ निवासी टायर व्यावसायी दीपक रामटेके (26) पिता राजेंद्र टायर खरीदी के लिए ऑनलाइन में लगा हुआ था।
इसमें ऑनलाइन में टायर खरीदी में एक टोल फ्री नंबर दिया था, जिसमे 18 अगस्त को सबसे पहले दीपक रामटेके की बात टोल फ्री नंबर के माध्यम से बात हुई। इसमें टोल फ्री नंबर में अज्ञात शख्स ने अपने आप को राजस्थान के जेके टायर कंपनी का मैनेजर बताया। इसमें व्यावसायी दीपक रामटेके ने 250 टायर खरीदी के लिए आर्डर दिया। इसमें अज्ञात शख्स ने अपने खाता में 5 लाख 61 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा। इस पर व्यापारी ने पांच किस्त में अलग अलग दिन 31 अगस्त तक 5 लाख 61 हजार रुपए उसके आईडीबीडीआई खाता में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया। 2 सितंबर तक सामान आना था, लेकिन 2 सितंबर को सामान नहीं पहुंचा। इसके बाद टोल फ्री नंबर में दीपक रामटेके ने फोन किया। इसमें टोल फ्री नंबर से जवाब आया कि यह कंपनी डूब गई है। आपके साथ फ्राड हुआ। इसके बाद युवक ने 3 सितंबर को अंतागढ़ थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मामला अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lLDOsx
via IFTTT

No comments