Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

61 नए पाॅजिटिव; जंगलवार कॉलेज, थाना और कैंप में 17 जवानों को हो गया कोरोना

बुधवार को कांकेर जिले में 61 नए पाॅजिटिव मिले। इसमें कांकेर शहर के शीतलापारा निवासी सराफा व्यापारी के परिवार में एक बार फिर पाॅजिटिव पाया गया है। दूसरी ओर पंखाजूर में बीईओ को पाॅजिटिव पाया गया जिसके बाद से बीईओ कार्यालय बंद कर दिया गया है।
बुधवार को जंगलवार, थाना व कैंप के कुल 17 जवान पाॅजिटिव पाए गए हैं। कांकेर के 22 मामले में 9 शहर के तथा 13 ग्रामीण इलाके के हैं। ये सभी गांव जिला मुख्यालय से सटे हुए हैं। आमापारा में पिछले चार दिनों से लगातार मरीज मिले रहे हैं। बुधवार को एक ही परिवार में मिले 4 मरीजों के साथ आमापारा में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक बार फिर शहर में मरीजों की संख्या बढऩे से दहशत भी बढ़ती जा रही है। शीतलापारा में दो मरीज पाए गए। इनमें एक सराफा व्यापारी का 8 साल का पुत्र है।
कोरोना संक्रमण के चलते 6 दिन पूर्व सराफा व्यापारी की मौत हो गई थी इसके बाद व्यापारी के परिवार में चार लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। पखांजूर में बीईओ को पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद कार्यालय के पूरे स्टाफ की जांच की गई। अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। बीईओ के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार्यालय को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

बुधवार को जिले में मिले पॉजिटिव मरीज

  • कांकेर शहर - 9
  • कांकेर ग्रामीण - 13
  • भानुप्रतापपुर शहर - 2
  • भानुप्रतापपुर ग्रामीण - 1
  • अंतागढ़ ग्रामीण - 3
  • चारामा शहर - 3
  • चारामा ग्रामीण - 2
  • नहरपुर ग्रामीण - 6
  • पखांजूर शहर - 3
  • पखांजूर ग्रामीण - 5
  • दुर्गूकोंदल शहर - 1
  • दुर्गूकोंदल ग्रामीण - 13

इधर, पखांजूर के सरकारी कार्यालयों में मिल रहे केस
बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी को उनके दफ्तर में पॉजिटिव पाया गया। सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में चपरासी व आपरेटर को तथा विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय में चपरासी को पॉजिटिव पाया गया था। मंगलवार को विद्युत विभाग के इसी कार्यालय के एक कर्मचारी व उसकी पत्नी पॉजिटिव मिले थे।

जंगलवार व लोहत्तर थाना में फिर मिले पॉजिटिव
बुधवार को 17 जवान पॉजिटिव पाए गए। लोहत्तर थाना में तीसरे दिन लगातार 4 जवान पॉजिटिव मिले। वहीं जंगलवार कालेज व चारगांव सीएएफ कैंप में पांच पांच जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। पखांजूर थाना में पदस्थ वायरलेस आपरेटर भी कोरोना संक्रमित निकला। मई से शुरू हुआ कैंपों व थानों में पॉजिटिव जवानों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

दुर्गूकोंदल में फीवर क्लिनिक में मिला पॉजिटिव
बुधवार को दुर्गूकोंदल के फीवर क्लिनिक में जांच कराने पहुंचे दो लोगों पॉजिटिव पाया गया। इनमें एक दुर्गूकोंदल व दूसरा डांगरा का ग्रामीण है। इसके अलावा दुर्गूकोंदल के तरई घोटिया गांव में एक साथ 7 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30m4RkW
via IFTTT

No comments