Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

7 दिन बाद सुबह खिली धूप, दिनभर मौसम साफ रहा तो तापमान भी बढ़ा

बीते सप्ताह रविवार से शनिवार तक आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान लोगों को सिर्फ शनिवार को कुछ घंटों के लिए सूर्य नारायण के दर्शन हु़ए थे। रविवार को मौसम लगभग साफ हो गया। सुबह से धूप खिली और दिनभर मौसम खुला रहा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम साफ होते ही तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोत्तरी भी हुई। रविवार को दिन का तापमान 30 डिग्री पर रहा। इससे पहले दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और रूक-रूककर बारिश होने से दिन का तापमान 23 से 24 डिग्री पर था। मौसम वैज्ञानिकों ने इस सप्ताह के अंत में शनिवार से फिर से बारिश की आशंका जताई है।

धान पकने शुरू नहीं हुए - इस वर्ष खेती के लिहाज से अच्छी बारिश हुई है। पर धूप कम मिलने की वजह से धान के पकना शुरू नहीं हो पाया है। खेतों में धान की हरी-भरी बालियां नजर आ रही है। जिले के पठारी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी धान की यही स्थिति है। इस वर्ष अक्टूबर के दूसरे पखवाड़ा से धान पकने शुरू होंगे। नवंबर और दिसंबर माह में धान की कटाई चलेगी। मंडियों में धान की आवक भी देर से शुरू हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 7 days, the morning was sunny, the weather was clear throughout the day, so the temperature also increased


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kWZtwN
via IFTTT

No comments