Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

विपक्ष में रहकर प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहे भाजपा कार्यकर्ता

दौरा प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने दरिमा, बतौली मंडल का दौरा किया। दरिमा मंडल के अध्यक्ष गुरुशरण सिंह और बतौली मंडल के अध्यक्ष रज्जू सिंह के नेतृत्व में दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
ललन प्रताप सिंह ने कहा कि रमन सिंह के कार्यकाल में गांव-गांव का अभूतपूर्व विकास हुआ है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में केन्द्र सरकार से मिले रुपयों से ही बड़ी-बड़ी सड़कों का निर्माण हो रहा है। आज हम विपक्ष में हैं। हमारे कार्यकर्ता प्रतिकूल स्थितियों का सामना कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। किसान हलाकान है। उन्हें खेती के लिए खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में जिला मुख्यालय अस्पताल की व्यवस्था बद से बद्तर है। कांग्रेस के लोग उगाही में लगे हैं। केन्द्र सरकार की सारी योजनाओं का प्रदेश की जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। अब समय आ गया है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी गतिविधियों का विरोध करें। इस दौरान अनिल सिंह मेजर, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, फुलेश्वरी सिंह, प्रबोध मिंज, अम्बिकेश केशरी, लेखराज अग्रवाल, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, राजकुमार अग्रवाल, विद्यानंद मिश्रा, विनोद हर्ष, संतोष दास आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP workers facing adverse conditions while in opposition


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zhpe2c
via IFTTT

No comments