Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बसेें हुई बंद तो मुंशियों ने खोली चाय-भजिया की दुकान

कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के कारण शहरों के बीच चलने वाली बस सेवाएं भी पूरी तरह से बंद हो गई। छह माह से बस सेवाएं पूरी तरह बंद रही। वर्तमान में सेवा तो शुरू हुई है, लेकिन सड़कों पर सिर्फ एक्का-दुक्का बसें ही दौड़ रही है। इसमें भी यात्री नहीं मिलने से ड्राइवर-कंडक्टर परेशान हैं। लॉकडाउन के चलते बसें बंद होने के बाद रोजी-रोटी की समस्या के चलते कई लोगों ने दूसरा व्यवसाय भी शुरू किया। बस मुंशियों ने भी रोजी-रोटी के लिए नगर के बस स्टैंड में चाय-भजिया की दुकान खोल ली।
अंतागढ़ में बस्तर, मनीष, पायल, हबीबा, शर्मा, मुस्कान अंबे ट्रैवल्स की बसें अंतागढ़ से कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, बैलाडीला तक चलती थी। रोजाना इस मार्ग से 20 से अधिक बसों का आवागमन होता था। कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च से हुए लॉकडाउन से बस सेवाएं भी पूरी तरह से बंद हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Munshi opened shop for tea and tea when the settlement was closed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/338T9eh
via IFTTT

No comments