Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोतवाली थाना सील, ट्रैफिक पुलिसकर्मी सहित जेल का प्रहरी भी संक्रमित

जिले में गुरूवार व शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कुल 39 नए पाॅजिटिव पाए गए। इसमें गुरूवार शाम आई दूसरी सूची में 18 तथा शुक्रवार को आई सूची में 21 पॉजिटिव शामिल हैं। इनमें कांकेर कोतवाली के दो आरक्षक, ट्रैफिक पुलिस का एक एएसआई तथा दो आरक्षक में एक महिला व जिला जेल का एक प्रहरी भी शामिल है। शहर में लगातार मरीजों के बढ़ने से अब दहशत बढ़ती जा रही है। खासकर पुलिस महकमें में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना रीज मिलने से अब विभाग में मुश्किलें बढ़ रही है।
दोनों सूची में कुल 39 नए केस में कांकेर के 13 लोग शामिल हैं। इसमें पांच पुलिस कर्मी व एक जिला जेल का प्रहरी शामिल है। इसके अलावा एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। कांकेर पुलिस थाना व ट्रैफिक पुलिस का थाना एक ही परिसर में है। इसके चलते कांकेर पुलिस थाना को अब सील करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सभी जवानों का एक बार फिर जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। कांकेर पुलिस थाना बंद रहने व पॉजिटिव जवानों के संपर्क मेंें आए अन्य जवानों को होम आइसोलेशन में रहने कहा गया है। बढ़ते मरीजों को देखते जेल के स्टाफ का भी जांच कराया गया था। इसमें आफिस में काम करने वाले एक प्रहरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जो परिसर में ही निवासरत है।
पुलिस थाना को सील करने के बाद वहां की सुविधा प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस थाना के बाहर एक कैंप लगा वहां कुछ जवानों को तैनात करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Ukj8y
via IFTTT

No comments