Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नए कृषि विधेयक को गांव की चौपाल तक ले जाने की तैयारी

कांग्रेस पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि मानसून सत्र में मोदी सरकार द्वारा पारित किए गया कृषि बिल, देश के किसानों का भाग्य बदल देगा। अात्मनिर्भर भारत बनाने से पहले हमें किसानों को आत्मनिर्भर बनाना होगा और इसी सोच को साकार रूप देने के लिए मोदी सरकार ने नया कृषि विधेयक संसद में पेश किया था।

वीसी के माध्यम से क्षेत्र केप्रमुख जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि जो किसानों की मेहनत को बट्टा लगाने वाले लोग हैं, जो कमीशन खाने वाले लोग हैं उन्हें जरूर हानि है, क्योंकि अब बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाएगी। किसान स्वयं अपना माल अपनी पूरी स्वतंत्रता के साथ पूरी कीमत पर बेच सकेंगे और न्यूनतम खरीद मूल्य में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होगा पूर्व की भांति लागू रहेगी।सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि हर एक अच्छे कानून का विरोध करना कांग्रेस की फितरत है। कांग्रेस देश और किसानों का भला नहीं स्वयं का भला देखती है और यही कारण है वह सीमित होती जा रही है।

नए कृषि कानून को मंडल और बूथ के अलावा चौपाल स्तर तक ले जाकर इसकी अच्छाइयों को आम जनता और किसानों को बताया जाएगा। वीसी में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, जिला कार्यकारणी सदस्य, जनप्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष, पूर्व जनप्रतिनिधि और पूर्व पदाधिकारी भी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33caEM0
via IFTTT

No comments