Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एसपी ने नागरिकों से लिए पुलिस के कामकाज में सुधार के सुझाव

कांकेर एसपी एमआर अहिरे मंगलवार को पखांजूर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने नागरिकों, राजनीतिक दलों के साथ स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर पुलिस के कार्य के संबंध में जानकारी ली और सुझाव लिए।
पुलिस अधीक्षक से लोगों के मुलाकात के लिए पखांजूर स्थित विश्राम गृह में स्थानीय पुलिस द्वारा व्यवस्था की गई थी। इसमें लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए एसपी से मुलाकात की। एसपी अहिरे ने कहा कि पुलिस कानून के दायरे में रह कर ही काम करती है, वह किसी दबाव और पक्षपात पूर्वक कोई कार्रवाई नहीं करती। अगर किसी को पुलिस कार्रवाई कोई शिकायत है तो वह स्थानीय पुलिस अधिकारी या सीधे कांकेर पहुंच उनसे शिकायत कर सकते हैं। इसमें शिकायत तथ्यात्मक होनी चाहिए। उन्होंने कहा पुलिस लोगों की सेवा के लिए है, कोई भी पीडि़त बिना सिफारिश के सीधे पुलिस से मुलाकात कर सकता है और अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SP took suggestions from citizens for improving the functioning of the police


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/303wUFK
via IFTTT

No comments