Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने से बचाया, आरोपी हुआ गिरफ्तार

पशुओं की तस्करी कर बुचड़खाने ले जा रहे पीवी 39 के ग्रामीण को पुलिस ने पकड़ा है। ग्रामीण को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पशुओं को बुचड़खाने ले जाते पकड़ा और उसे पकड़कर पखांजूर थाने लाकर पुलिस के हवाले किया।
मिली जानकारी पीवी 39 सूरज मजुमदार पिता नांटू 40 से अधिक पशुओं को लेकर महाराष्ट्र बार्डर पार करने की फिराक में था। वह पशुओं को जंगल में रखे हुए था। इसकी सूचना भाजयुमो कार्यकर्ताओं को लगी। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा। इस दौरान कुछ और लोग भी थे, लेकिन वे भाग गए। कार्यकर्ता सूरज मजुमदार को पकड़कर पखांजूर थाने ले आए। कार्यकर्ताओं ने पशुओं को भी लाने का प्रयास किया लेकिन सिर्फ 8 मवेशी ही पखांजूर आ पाए। पुलिस ने आठों मवेशियों को नगर पंचायत के कांजी हाउस में भेज दिया है। पुलिस ने विजय पटनायक पिता वृंदावन पटनायक की रिपोर्ट पर आरोपी सूरज मजुमदार के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लॉकडाउन हटने के बाद अवैध धंधा तेज
क्षेत्र से महाराष्ट्र बार्डर लगा हुआ है। ऐसे में आसानी से पशुओं को कटाई के लिए क्षेत्र से उस पार भेजा जाता है। महाराष्ट्र से आसानी से पशुओं को वाहनों में भर बूचड़खाना ले जाया जाता है। लॉकडाउन हटने के बाद से अचानक इस धंधे में काफी तेजी आ गई है। बड़ी संख्या में पशुओं के जाने की लगातार शिकायत मिल रही है। इन पशुओं को महाराष्ट्र के जारावड़ी ले जाने वाला था। यहां से इसे कटाई करने के काम में लगे व्यापारियों को बेचा जाना था। पखांजूर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि आरोपी के पास पशुओं के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं है। इसके साथ ही उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32mNgLm
via IFTTT

No comments