Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

चार साल से शिक्षक को नहीं मिला वेतन

सूरजपुर जिले के दूर अंचल क्षेत्र चांदनी-बिहारपुर के ग्राम पंचायत महुली के शिक्षक रामदास जायसवाल को 4 साल बीतने के बाद भी वेतन नहीं मिला है। इस कारण उसकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। वहीं लॉकडाउन के दौरान परेशानी और अधिक बढ़ती जा रही है। ग्राम पंचायत महुली के सचिव ने 2017-18 में उनको माध्यमिक शाला महुली में शिक्षक नियुक्ति किया था। नियुक्ति के दौरान उसे बताया गया कि पंचायत के जरिए आपका वेतन दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम सभा में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया, लेकिन इसके बाद से वेतन की सुध नहीं ली गई। वहीं सचिव से मांगने पर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है कि अगले सप्ताह दे दूंगा या चेक काट दूंगा। इतना लंबा समय बीतने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया। वहीं आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से परिवार चलाने में परेशानी हो रही है। रामदास जायसवाल ने बताया कि सचिव हीरा सिंह लगातार उन्हें गुमराह कर रहे हैं। सचिव ने बताया कि 2017-18 में शिक्षक के पद पर रामदास को रखा गया है, लेकिन मूलभूत मद का पैसा नहीं निकल पा रहा है। इसलिए नहीं दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bGiVuo
via IFTTT

No comments