अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार
रेलवे कॉलोनी पुलिस ने अवैध हथियारों सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी मुनिन्द्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति देसी कट्टे के साथ घूम रहा है।
पुलिस ने घेराबंदी कर महात्मा गांधी कॉलोनी गली नंबर-16 के सामने से बदमाश दीपक उर्फ रिकी (25) पुत्र राजेंद्र मेघवाल निवासी माताजी रोड के पास को गिरफ्तार कर लिया।
जब पुलिस ने बदमाश से पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध हथियार देसी कट्टा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त किया। पूछताछ में बदमाश ने यह देसी कट्टा 3 माह पहले राजकुमार से ₹10 हजार में खरीदना बताया। बदमाश ने राजकुमार के बारे बताया। इसके बाद पुलिस ने राजकुमार (32) पुत्र जगदीश केवट निवासी गली नंबर 16 महात्मा गांधी कॉलोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EmFaJy
via IFTTT
No comments