Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नेशनल हाईवे के लिए अवाप्त जमीन की राशि देने की मांग

नेशनल हाईवे-113 जयपुर-घाटोल के लिए अवाप्त की गई जमीन की मुआवजा राशि दिए जाने के बाद मिलने वाली सहायता राशि दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को बांसवाड़ा तहसील के तेजपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाईवे-113 के चौड़ाई करण काे लेकर सरकार द्वारा हाईवे के किनारे आने वाले मकान, खाली भूखंड, दुकानें आदि अवाप्त किए गए।

जिसकी मुआवजा राशि प्रभावित ग्रामीणों को सरकार द्वारा दी जा चुकी है। लेकिन मुआवजा राशि के बाद मिलने वाली आर एंड आर सहायता राशि का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। वहीं सरकार द्वारा जो जमीनें अवाप्त की गई वहां निर्माण कार्य भी अभी अधूरा पड़ा है। रोड के दोनों किनारों पर नाला निर्माण किया जाना था, वह भी अधूरा पड़ा है।

यहां पर बिजली लाइन के पोल को भी अन्यत्र स्थानांतरित करना था लेकिन आज तक बिजली लाइन के पोल को स्थानांतरित नहीं किया गया। जिसके कारण ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन लेने और हटाने में दिक्कत हो रही है। सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने से यहां दिनभर धूल मिट्‌टी उड़ती रहती है।

जिसके कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित ग्रामीणों ने जमीन अवाप्त होने के बाद नई जगह पर मकान बनाने का काम भी शुरू कर दिया लेकिन सहायता राशि नहीं मिलने से मकान निर्माण कार्य भी अधूरे पड़े हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सहायता राशि दिलाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33bkeyz
via IFTTT

No comments