Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कर्मचारियों के छु‌ट्‌टी पर जाने से बिगड़ी व्यवस्था

जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह देखते हुए सरकारी दफ्तरों के कई कर्मचारी छुट्टी लेकर घर तक सिमट गए हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे कर्मचारी भी शामिल हैं जो कि अक्सर बीमार रहते हैं। संक्रमण की चपेट में न आ जाएं, यह देखते हुए बाकायदा मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर अवकाश पर जा रहे हैं। जिला मुख्यालय के कई बैंक के कर्मचारी अवकाश पर चले गए हैं। इनमें से ज्यादातर ने मेडिकल सर्टिफिकेट लगाया है। इसके चलते बैंक प्रबंधन भी छुट्टी देने से मना नहीं कर पा रहा है। दूसरी ओर कलेक्टर ने इस आपातकालीन स्थिति में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में रहकर सेवाएं देने निर्देशित किया है पर दफ्तरों में अवकाश लेकर घर बैठने वालों की संख्या कम नहीं हुई है। कलेक्टर महादेव कावरे ने सरकारी दफ्तरों को चालू रखने कहा है। शिक्षा विभाग, जनसंपर्क विभाग, पीएचई, लोक निर्माण विभाग, राजस्व शाखा में लगातार अवकाश लेने वाले कर्मचारियों के आवेदन सामने आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kf7BrY
via IFTTT

No comments