Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नड्डा की टीम में राज्यवर्धन व अलका को मिली एंट्री, वसुंधरा और भूपेंद्र यादव रहे यथावत, ओम माथुर का टीम में नहीं हाेना रहा चर्चा में

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। राजस्थान से चार चेहरों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर को टीम में जगह नहीं देना और अलका गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री बनाने का निर्णय सबसे अधिक चौंकाने वाला बताया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर यथावत रखा गया है। राजे पिछले दिनों ही नड्डा से दिल्ली में मिली थीं, इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी नड्डा की टीम में अहम जिम्मेदारी होगी। भूपेंद्र यादव को पहले ही तरह की राष्ट्रीय महामंत्री पद पर यथावत रखा गया है। यादव को अमित शाह का नजदीकी माना जाता है। कई प्रदेशों में प्रभारी के रूप में उनकी परफोरमेंस बहुत अच्छी रही है। यही वजह है कि नड्डा की टीम में उन्हें इसी पद पर यथावत रखा गया है।

राज्यवर्धन को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। हालांकि राज्यवर्धन के केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन संगठन में उनके शामिल होने के बाद इन चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है।
गुर्जरों को खुश करने की कोशिश

राजस्थान में चले सियासी घटनाक्रम के बाद बीजेपी ने गुर्जराें काे साधने की काेशिश की है। विधानसभा चुनाव में गुर्जरों के कांग्रेस की तरफ चले जाने की वजह से भाजपा को खासा नुकसान हुआ था। ऐसे में डॉ. अलका गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री बनाकर गुर्जरों को खुश करने की कवायद है। अलका गुर्जर को पिछले दिनों राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, राजस्थान से चार चेहरों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ieY7Md
via IFTTT

No comments