Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

हाथियों के दल को खदेड़ने गए युवक को घेरकर किया घायल, बाल-बाल बचा

प्रेमनगर के चौड़ी पहाड़ में सात हाथियों के दल ने डेरा डाल लिया है। हाथियों के दल के पास पहुंचे गौरीपुर के एक युवक को महंगा पड़ गया।
बताया गया है कि इन हाथियों ने आते वक्त बरबसपुर के आसपास रास्ते में धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बीती रात से वह कंचनपुर, फुलकोना, गौरीपुर व नवापारा के बीच पड़ने वाले चौड़ी पहाड़ में डेरा डाले हुए है। वन विभाग लोगो से सावधान रहने, जंगलों की ओर न जाने की सलाह दे रहा है। इसके बावजूद शुक्रवार की सुबह गौरीपुर निवासी 18 वर्षीय युवक राजेश्वर उनके नजदीक पहुंच गया और उन्हें खदेड़ने लगा। जिससे गुस्साए हाथियों ने युवक पर हमला कर दिया। जिससे हाथी के पैरों के नीचे आ गया, लेकिन बाल-बाल बच गया। इसके बाद हाथियों ने युवक को उठा कर कुछ दूर फेंक दिया जिससे उसे गंभीर चोटें आई है। जिसे सूरजपुर भेजा गया। यहां भी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिकापुर रेफर कर दिया गया है।

भालुओं ने ली युवक की जान
अभयपुर निवासी 25 वर्षीय शिव कुमार अपने साथी सनी सिंह के साथ खेतों की ओर फसल देखने गया था। इसी दौरान अचानक दो भालुओं ने हमला कर दिया। जिससे शिवराम बुरी तरह जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसका मित्र उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DWazSS
via IFTTT

No comments