Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

खेती में महिला कृषकों की भूमिका महत्त्वपूर्ण: स्वामी

श्योर द्वारा लुसिड कोलाइड के सहयोग से संचालित सतत ग्वार परियोजना के तहत चौहटन क्षेत्र के घोनिया गांव में महिला कृषकोें की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई, इसमें कुल 25 महिला कृषकों ने भाग लिया। श्योर संस्था के कृषि विशेषज्ञ एवं परियोजना समन्वयक शिवगिरि स्वामी ने कहा कि टिकाऊ खेती में महिला कृषकों की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है।

इसमें खेत तैयार करने से लेकर उत्पादों के विपणन तक की जाने वाली महत्त्वपूर्ण गतिविधियों को उन्नत तरीकों एवं उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों में गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। कृषि विज्ञान केन्द्र दांता की विषय विशेषज्ञ रेखा दातवानी ने घरेलू उपभोग के लिए जैविक तरीके से प्रत्येक घर में पोषण वाटिका तैयार किए जाने के बारे में चर्चा की।

परियोजना सुपरवाइजर स्नेहलता वासु, कानाराम प्रजापत, अहदी खान व ओसमान खान ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के जरिए घरेलू जैविक कृषि उत्पाद तैयार करते हुए आर्थिक स्वावलंबन पर उपस्थित महिलाओं से विचार सांझा किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HprLBo
via IFTTT

No comments