Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर आसमान में छाए बादल अक्टूबर के पहले सप्ताह में फिर बारिश होने का अनुमान

अक्टूबर माह में भी लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है। रविवार, सोमवार और मंगलवार को तीन दिन तक शहर में आसमान साफ रहने के बाद बुधवार की दोपहर बाद से फिर से आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। मौसम वैज्ञानिक अगले एक सप्ताह तक फिर से बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।
इस साल देर तक हो रही बारिश से लोग परेशान हाे चुके हैं। बीते साल भी मानसून जाने का नाम नहीं ले रहा था। वर्ष 2020 एक ऐसा साल है जहां हर महीने बारिश हुई है। बारिश की वजह से इस वर्ष अप्रैल माह तक लोगों को ठंड का एहसास हुआ था और गर्म कपड़ों का साथ नहीं छूट पाया था। जून के दूसरे पखवाड़े से जब मानसून की बारिश शुरू हुई तो ऐसा लगा था जैसे मानसून की विदाई के साथ बारिश से भी राहत मिल जाएगी। पर अक्टूबर माह में भी बारिश की आशंका जताई जा रही है। बीते सप्ताह करीब सात दिन लगातार बारिश का मौसम बना रहा। अधिकांश दिन लोगों को सूर्य नारायण के दर्शन तक नहीं हुए थे। रविवार से मौसम साफ हुआ था पर ऐसा लगा था कि अब बारिश से राहत मिल गई है।

अब तक 319.6 मिमी अधिक हो चुकी है बारिश
अबतक बीते 10 वर्ष की तुलना में 319.6 मिमी अधिक बारिश हो चुकी है। बीते दस साल में जिले के 8 विकासखंडों में औसतन 972.7 बारिश दर्ज की गई थी। वहीं इस वर्ष अबतक 1292.3 बारिश दर्ज की जा चुकी है। अधिक बारिश की वजह से पहली बार जिले के सभी जलाशय पैक हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After three days of clear weather, cloud cover again predicted to rain again in the first week of October.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34cIU9h
via IFTTT

No comments