Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कलेक्टोरेट के बाद जिला पंचायत में भी संक्रमण, सीईओ की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव

सोमवार को कोरोना पाजिटिव की आई सूची में जिले के 16 लोग शामिल हैं। इसमें जिला पंचायत के सीईओ के अलावा उनका एक साल का बेटा भी पाॅजिटिव पाया गया है। साथ ही जिला पंचायत का एक कर्मचारी जो तीन दिन पहले कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था उसके परिवार के तीन सदस्य भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जिले में सोमवार को पाए गए 16 पाजिटिव में कांकेर तहसील के 7, अंतागढ़ के तीन, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर व चारामा के दो दो शामिल हैं।
जिला पंचायत कर्मचारियों के पाजिटिव मिलने के बाद सीईओ ने भी एहतियात के तौर पर अपनी जांच कराई जिसमेंं उन्हें पाजिटिव पाया गया। इसके बाद उनके परिवार की भी जांच की गई। उनका एक साल का पुत्र भी पाजिटिव पाया गया है। इसके तीन दिन पूर्व 4 सितंबर को जिला पंचायत के तीन कर्मचारी पाजिटिव आए थे। पाजिटिव पाए गए कर्मचारियों केके परिवार का भी सेंपल लिया गया था। इसमें जिला पंचायत में पदस्थ श्रीराम नगर निवासी स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक के परिवार में पत्नी माता व पांच साल की पुत्री सोमवार को पाजिटिव पाई गई। जिला पंचायत कर्मचारियों के लगातार पाजिटिव मिलने से वहां दहशत बढ़ती जा रही है। पूर्व में एक कंप्यूटर आपरेटर पाजिटिव पाया गया था।
इसके बाद अबतक कार्यालय में सीईओ समेत कुल 6 कर्मचारी पाजिटिव पाए जा चुके हैं। विदित हो जिला पंचायत अध्यक्ष भी पूर्व में पाजिटिव पाए गए थे जो स्वस्थ्य होकर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

सोमवार तक बंद था जिला पंचायत, आगे भी रहेगा बंद
जिला पंचायत में पूर्व में कोरोना पाजिटिव पाए जाने के कारण कार्यालय को 7 सितंबर सोमवार तक के लिए बंद किया गया था। सेामवार को ही जिला पंचायत सीईओ भी पाजिटिव पाए गए। इसके बाद कार्यालय आगे भी बंद ही रहेगा।

कलेक्टोरेट में आवेदन देने के लिए बाहर बना काउंटर
इधर कलेक्टोरेट में भी कर्मचारियों के पाजिटिव पाए जाने के बाद उसे बंद कर दिया गया था। शिकायत या अन्य आवेदन के लिए गेट के पास ही गार्ड रूम में आवेदन जमा करने काउंटर बनाया गया है। कार्यालय के अंदर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं। कार्यालय के जिन कमरों में कर्मचारी पाजिटिव पाए गए हैं उनके बाहर बांस से बैरीकेड लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कलेक्टोरेट केम्प्स में स्थित उप पंजीयक कार्यालय को 8 सितंबर से खोल दिया जाएगा।

सोमवार को जिले में पाए गए संक्रमित

  • कांकेर शहर- 5 (श्रीराम नगर 3, सिविललाइन कालोनी 2)
  • कांकेर ग्रामीण-2 (माकड़ी 1, कन्हारपुरी 1)
  • अंतागढ़ शहर -2 (अंतागढ़ 2)
  • अंतागढ़ ग्रामीण - 1 (दंडकवन कैंप 1)
  • भानुप्रतापपुर शहर - 2 (शंकर नगर 1, वन विभाग कालोनी 1)
  • नरहरपुर ग्रामीण- 2 (अभनपुर देवरी 1, उमरादाह 1)
  • चारामा शहर - 2 (सदर बाजार 1, एसबीआई 1)

भानुप्रतापपुर: रेंजर का भाई भी पाॅजिटिव
भानुप्रतापपुर में एक दिन पहले पाॅजिटिव पाए गए रेंजर का भाई भी सोमवार को पाजिटिव पाया गया। उनके चौकीदार की रिपोर्ट निगेटिव आई। अंतागढ़ के दंडकवन बीएसएफ कैंप में एक जवान पाॅजिटिव मिला है। चारामा में मिले दो पाजिटिव में एक किराना व्यापारी तथा एक एसबीआई का स्टाफ शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Transition to district panchayat after collectorate, CEO report also positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FjsSBx
via IFTTT

No comments