जांच करने एसपी ने टीम गठित की
कोतवाली के सामने धरने पर बैठे मृतक हेमंत के परिजन से पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि मौत के मामले की निष्पक्ष जांच होगी और इसके लिए पुलिस की एक अलग टीम गठित की गई है। इसके बाद कोतवाली के सामने धरना दे रहे मृतक हेमंत के परिजन ने आंदोलन समाप्त कर दिया। इधर साहू समाज के वरिष्ठ रामकृपाल साहू, थलेश्वर साहू, गैबीनाथ साहू ने भी मौके पर उपस्थित होकर हेमंत के परिजन को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने हेमंत के परिजन व समाज के लोगों को निष्पक्ष जांच की बात करते हुए कहा कि उनके परिजनों के प्रति मेरी भी संवेदना है। हेमंत की मौत के एक-एक बिंदू पर जांच की जाएगी। मामला हत्या का है तो दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, जिस पर परिजन ने धरना समाप्त कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ihIp3p
via IFTTT
No comments