Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एसएसपी ने अधिकारियों की ली बैठक, दो साल पुराने मामलों को लेकर जताई नराजगी

राजधानी के थानों में पेडिंग पुराने मामलों को लेकर एसएसपी अजय यादव ने शुक्रवार देर रात सिविल लाइंस कंट्रोल रूम में मीटिंग ली। इसमें शहर के सभी सीएसपी शामिल हुए। उन्होंने सभी सबडिवीजन की बारी-बारी समीक्षा की। थानों में दर्ज शिकायतें, पेडिंग मामले और चालान की बारीकी से जानकारी ली। अधिकांश थानों में पुराने मामले पेडिंग है।
धारा 173 में कई मामलों में चालान पेश कर दिया गया है। कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई या फिर मामलों की जांच पूरी नहीं हुई। ऐसे 167 से ज्यादा केस है। पेडिंग मामलों की लंबी सूची को लेकर एसएसपी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि समय-समय पर थानों का निरीक्षण करे और एक-एक केस डायरी की समीक्षा करें। केस की जांच कहां और क्यों रोकी है। इसकी जांच करें। सीएसपी की जिम्मेदारी है कि थानों की अच्छे से मॉनिटरिंग करें। थाने के स्टाफ से चर्चा करें और उनकी समस्या सूने। क्योंकि कोरोना के बीच स्टाफ को ड्यूटी करनी पड़ रही है। स्टाफ की भी कमी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F6YNFm
via IFTTT

No comments