Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की शिकायत पर सालभर बाद सचिव पर किया केस दर्ज

झांसे में आकर एक महिला ने बेटी की सरकारी नौकरी लगवाने के लिए करीब सालभर पहले एक पंचायत सचिव को करीब ढाई लाख रुपए दे दिए।
पुलिस ने बताया अंबिकापुर के मायापुर निवासी महिला दविंदर कौर को पंचायत सचिव कुसमी थाना अंतर्गत टांटीझरिया निवासी जयप्रकाश जायसवाल मुंहबोली बहन बोलता था। पैसे देने के बाद भी महिला की बेटी की न तो नौकरी लगी और न ही सचिव ने पैसे वापस किए। इसे लेकर महिला ने सितंबर 2019 में एसपी को आवेदन देकर शिकायत की। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मामले में जयप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया।

2 दिनों के भीतर ठगी के मामले में तीसरी एफआईआर
दो दिनों के भीतर इस तरह के मामले में एफआईआर दर्ज होने का यह तीसरा प्रकरण है। सूरजपुर जिले में पिछले दिनों इस तरह के एक मामले में शिकायत पर आईजी ने एफआईआर दर्ज कराई और कार्रवाई में देरी को लेकर थाना प्रभारी से जवाब भी लेने एसपी को निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और ऐसे जितने पर प्रकरण लंबित हैं, उनमें कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वर्ष 2012 में महिला की आरोपी से हुई थी पहचान
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वर्ष 2012 में महिला से हुई थी। वह महिला के यहां आना-जाना करता था और उसे मुंहबोली बहन कहता था। आरोपी द्वारा महिला को यह बताया जाता था कि उसकी पहचान बड़े अधिकारियों और नेताओं से है और कोई भी काम करवा सकता है। उसने पहले नौकरी के नाम पर महिला से दो लाख रुपए लिए थे। इसके कुछ दिनों बाद उससे जरूरी काम बताकर उधार के रूप में 50 हजार रुपए लिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jZy4K5
via IFTTT

No comments