Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सुबह घंटेभर झमाझम बारिश, आज भी आसार, कॉलोनियों में भरा पानी

इन दिनों मौसमी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसी बीच शुक्रवार को उत्तर ओडिशा से बिहार और इससे लगे उत्तर प्रदेश तक बनी द्रोणिका और बिहार और इससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बने चक्रवात का असर बस्तर संभाग में देखने को मिला। इस दौरान जगदलपुर में अलसुबह 1 घंटे तक झमाझम बारिश हुई।
अलसुबह लगभग 3 बजे हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। इसमें सनसिटी, फूडकोर्ट, धरमपुरा सहित निचले इलाके भी जलमग्न हो गए। शुक्रवार को बने सिस्टम के बाद चक्रवात अब आगे बढ़ता हुआ दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के आस-पास पहुंच गया है। ऐसे में रविवार को बस्तर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जगदलपुर में 78 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि बस्तर जिले में 53.7 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बस्तर संभाग में एक-दो जगहों पर भारी से अतिभारी बारिश की संभावना: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा में डेढ़ किमी की ऊंचाई पर बने चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से बस्तर संभाग में एक-दो जगहों पर भारी से अतिभारी बारिश और बाकी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा अमृतसर, करनाल, बरेली, गोरखपुर, पटना, जलपाईगुड़ी और उसके बाद पूर्व की तरफ असम होते हुए अरुणाचल तक द्रोणिका बनी है।

मलगेर नदी का पुल डूबा, 5 फीट ऊपर से बह रहा पानी
गादीरास|
बीती शुक्रवारी की रात से हो रही भारी बारिश के कारण गादीरास थाने के किनारे बना मलगेर नदी का पुल पूरी तरह से डूब चुका है। पुल से तकरीबन 5 फीट ऊपर पानी बह रहा है जिसके चलते आवाजही पूरी तरह से बाधित हो चुकी है। गादीरास थाना प्रभारी रितेश यादव ने एहतिहात बरतते हुए पुल के 20 फीट पहले बैरिकेडंग कर दी है। पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है जिससे पुल के पास कोई न जा सके।

संभाग के किस जिले में हुई कितनी बारिश

  • बस्तर - 53.7
  • दंतेवाड़ा - 71.4
  • बीजापुर - 81.6
  • नारायणपुर - 30.8
  • कोंडागांव - 16.6
  • सुकमा - 59.4
  • कांकेर - 4.3


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Freezing rain in the morning, even today, water filled in colonies


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jUzp4D
via IFTTT

No comments